फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शुरू होने से पहले बिग बी को सताता है इस बात का डर, हाथ-पैर लगते हैं कांपने

Thu, 04 Aug 2022 01:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 04 Aug 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
KBC 14: Amitabh Bachchan Reveals How He Prepares for kaun banega crorepati every season and Feels Nervous
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। शो का यह 14वां सीजन है, जो 7 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 'केबीसी' की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और लोग बेसब्री से नए सीजन का इंजतार कर रहे हैं। यह 12वां सीजन है, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने शो के लॉन्च इवेंट पर बताया कि वह हर साल शो के लिए कैसे तैयारी करते हैं।

KBC 14: Amitabh Bachchan Reveals How He Prepares for kaun banega crorepati every season and Feels Nervous
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन से जब पूछा गया कि वह शो की तैयारी कैसे करते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कठिन सवाल है। बिग बी कहा कि शो की शुरुआत से पहले उनके हाथ-पैर कांपने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी में यहां से वापस जाऊंगा तो कल के बारे में सोचता रहूंगा कि कल क्या होगा, कैसे सब मैनेज होगा। हर साल शो की शुरुआत से पहले उनके साथ ऐसा ही होता है।

KBC 14: Amitabh Bachchan Reveals How He Prepares for kaun banega crorepati every season and Feels Nervous
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे बिग बी ने कहा, 'कौन बनेगा करोड़पति होस्ट, ऑडियंस और कंटेस्टेंट की मिली जुली कोशिश है। जो भी लोग शो का हिस्सा बनते हैं, हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। क्योंकि उनकी वजह से ही हम हैं। सभी शो को इतना प्यार देते हैं, जो हमें और भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14: Amitabh Bachchan Reveals How He Prepares for kaun banega crorepati every season and Feels Nervous
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के आगाज के साथ ही शो में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में खास एपिसोड आएगा। इस एपिसोड का प्रोमो भी जारी हो चुका है, जिसमें मेजर डी.पी. सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता, पद्म विभूषण मैरी कॉम और पद्म श्री सम्मानित सुनील छेत्री गेस्ट बनेंगे। वहीं, आमिर खान शो में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन करने के लिए आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed