मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में एक कलाकार तभी संपूर्ण माना जाता है, जब वह पूरी तरह खुद को भूलकर अपने किरदार को निभाए। अभिनय करते समय कई बार कलाकार उस किरदार को निभाने के लिए अपना वास्तविक रूप छोड़ काल्पनिक दुनिया में जीने लगते हैं, ताकि वह उस किरदार को दर्शकों के सामने अच्छे से पेश कर पाएं। इस दौरान कभी-कभी वह किरदार कलाकारों के दिल और दिमाग पर इतना हावी हो जाता है कि वह तनाव का शिकार होने लगते हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने किरदार को निभाते हुए तनाव के शिकार हो चुके हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
TV Stars: किरदार निभाते-निभाते मानसिक तनाव के शिकार हुए ये टीवी सितारे, शो के चक्कर में खुद को भी भूल बैठे
सिंबा नागपाल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सिंबा नागपाल का। सिंबा ने टीवी सीरियल 'नागिन 6' में 'शक्ति' का किरदार निभाया था। सिंबा ने खुलासा किया था कि इस किरदार को निभाते हुए वह पूरी तरह उसमें डूब गए, जिसके बाद वह खुद पर से अपना नियंत्रण खोने लगे और उन्हें काफी गुस्सा आने लगा। तरह तरह के ख्याल उनके दिल और दिमाग में घूमते रहते थे, जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ समय बिताया और जिम की मदद से वह इस तनाव से मुक्त हुए।
Bhumika Chawla: 'तेरे नाम' की हीरोइन के रूप में पहचाने जाने पर खुश हैं भूमिका चावला, बोलीं- यह मेरे लिए तारीफ
ऐश्वर्या शर्मा
इस लिस्ट में अगला नाम आता है ऐश्वर्या शर्मा का। ऐश्वर्या शर्मा टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' 'पत्रलेखा' का किरदार निभाती हैं। ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक समय वह लगातार एक ही तरह का किरदार निभाते हुए थक गई थीं और दिन-रात उसी के बारे में सोचने लगी थीं। वह अक्सर मेकर्स से पूछा करती थीं कि 'पत्रलेखा' ऐसा क्यों करती हैं। वह काबिल महिला हैं तो वह दूसरे के पति के पीछे क्यों पड़ी हैं। उस समय वह अपने को-स्टार्स और दोस्तों की मदद से इस तनाव से दूर हुई थीं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख से मन्नत में मिलीं मॉडल नवप्रीत, फोटो साझा कर बताया- किंग खान ने खुद बनाया था पिज्जा
आमना शरीफ
टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आमना ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में 'कोमोलिका' का किरदार निभाया था, जो एक नकारात्मक भूमिका थी। इस किरदार ने आमना के व्यक्तित्व पर गहरा असर डाला। साथ ही नकारात्मक किरदार निभाने के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, जो उनके असल जिंदगी में परेशानी की वजह बन गया। 'कोमोलिका' का किरदार निभाते हुए आमना को लगातार नकारात्मक ख्याल आने लगे थे।
Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लेकर अपडेट आया सामने, एक बार में रिलीज नहीं होंगे एपिसोड
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया भी अपने नकारात्मक किरदार के कारण काफी तनाव से गुजर चुकी हैं। उन्होंने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के पहले भाग में 'कोमोलिका' की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को निभाने के बाद वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी विलेन बन गईं, जिस कारण उन्हें अक्सर नकारात्मक भूमिका निभाने के ही ऑफर मिलते थे। इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि नेगेटिव रोल निभाने के कारण एक समय उन्हें काम तक मिलना बंद हो गया था, जिसे लेकर वह दिन रात सोच में डूबी रहती थीं और इसका उनके स्वास्थ्य पर काफी गहरा असर पड़ा था।
KKBKKJ ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार