Bhumika Chawla: 'तेरे नाम' की हीरोइन के रूप में पहचाने जाने पर खुश हैं भूमिका चावला, बोलीं- यह मेरे लिए तारीफ
भूमिका चावला को आज तक 'तेरे नाम' फिल्म के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था। अब अभिनेत्री ने फिल्म में निभाए किरदार के बारे में बात की है।
विस्तार
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा भूमिका चावला ने एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया है। अभिनेत्री ने इससे पहले सलमान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम किया था, जिसके लिए उन्हें आज तक याद किया है। अब 'तेरे नाम' फिल्म और उसमें निभाए किरदार के बारे में अभिनेत्री ने खुलकर बात की और बताया कि उन्हें कैसा लगता है, जब लोग आज भी उन्हें 'तेरे नाम' की हीरोइन के रूप में याद करते हैं।
फिल्म पर क्या बोलीं भूमिका
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में भूमिका चावला ने कहा कि कुछ फिल्म छाप छोड़ती है और इसलिए छाप छोड़ती है कि लोग उसे भुला न सकें। इस कारण मैं इसे खूबसूरत प्रशंसा के रूप में लेती हूं और इसे अपनी तारीफ समझती हूं कि लोग अब भी मुझे 'निर्जरा' के रूप में याद करते हैं।
Manoj Bajpayee: वनराई कॉलोनी ने मनोज को भेजा ‘हैप्पी बर्थडे’ का संदेश, चायवाले ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी
यादगार किरदार की तलाश में भूमिका
फिल्म 'तेरे नाम' साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म का निर्देशन दिवंगत सतीश कौशिक ने किया था। फिल्म में दर्शकों को भूमिका चावला और सलमान खान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। फिल्म में उन्होंने 'निर्जरा' की भूमिका निभाई थी। इस रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्म के लिए मिले प्यार को अभिनेत्री आज भी याद करती हैं और उनका कहना है कि इस तरह की अन्य यादगार भूमिकाएं देने की जिम्मेदारी फिल्म उद्योग की है।
KKBKKJ Day 3 Collection: ‘दबंग 3’ तक पहुंचते नहीं दिख रहे भाईजान, वीकएंड टॉप 10 में सलमान की ये फिल्में शामिल
सलमान के साथ फिर काम करने पर हुई खुशी
इसके साथ ही अभिनेत्री ने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों के परिवार एक साथ आते हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल ने अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के साथ रैंप वॉक के दौरान हुई दिलचस्प घटना, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट