फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa: पति राजीव से अलग होने के बाद दर-दर भटकी थीं चारु, इस वजह से एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था घर

Sat, 29 Apr 2023 12:18 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame charu asopa was not getting house because she is a single mother read story
राजीव सेन , चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपने हालिया बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने 'अकबर का बल बीरबल' 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी शोज में दमदार एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान चारु ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे अपने पति से अलग होने के बाद उन्हें मुंबई में कोई घर नहीं दे रहा था। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame charu asopa was not getting house because she is a single mother read story
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

अभिनेत्री  पिछले साल अपने पति राजीव सेन से अलग हो गई और  बेटी जियाना के साथ मुंबई में एक अगल अपार्टमेंट में रहने लगीं। इस बीच एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें मुंबई में घर ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सिंगल मदर और अभिनेत्री होने के नाते कोई भी उन्हें घर देने को तैयार नहीं हो रहा था। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame charu asopa was not getting house because she is a single mother read story
चारु असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

चारु ने बताया कि मैं एक सिंगल मदर और अदाकारा हूं, जिसकी वजह से कोई भी मुझे किराए पर घर देने को तैयार नहीं था। कड़कती धूप में घर की तलाश करती रही। अगर मुंबई में एक्टर्स को घर नहीं मिलेगा तो और कहां मिलेगा?

Irrfan Khan: कभी राजेश खन्ना के घर एसी रिपेयर करने पहुंचे थे इरफान, फिर चमका किस्मत का सितारा और बने सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame charu asopa was not getting house because she is a single mother read story
चारु असोपा - फोटो : instagram

उन्होंने आगे बताया कि सिंगल मदर होने के नाते कई चीजों को फेस करना पड़ा। मुझे एक फ्लैट पसंद आया था, लेकिन वो लोग रूढ़िवादी थे, जब उन्हें पता चला कि मैं सिंगल मदर हूं तो उन्हें परेशान होने लगे।

Irrfan Khan: 'दर्द... खुशी... आंसू और मुस्कान, सबकुछ अधूरा तुम्हारे बिना जान' सुतापा-बाबिल को यूं याद आए इरफान

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame charu asopa was not getting house because she is a single mother read story
चारु असोपा - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मुश्किल से मुझे एक वन बीएचके फ्लैट मिला। पहले मुझे लगा कि ये मेरे और मेरी बेटी जियाना के लिए परफेक्ट है, लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि जिया ने चलना शुरू कर दिया है, वह बिना कुछ देखे भागती है और उसे चोट लग सकती है। मैं बहुत बड़े घर में शिफ्ट नहीं हो रही हूं। हम 2 बीएचके में शिफ्ट हो रहे हैं, जहां उसका प्ले रूम भी होगा।

यह भी पढ़ें-  Arti Singh: बिग बॉस फेम आरती सिंह के हाथ में लगी चोट, आए छह टांके, एक्ट्रेस बोलीं- 'दर्द ने पूरी रात जगाए रखा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed