धनतेरस के दिन सोने, चांदी या कोई कीमती वस्तु खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन गाड़ी या कोई आभूषण खरीदना कुछ लोगों का सपना होता है। इस धनतेरस, आपके चहेते टीवी एक्टर्स के क्या प्लान्स हैं और वो क्या खरीदने वाले हैं? आइये, हम आपको बताते है।
आपके पसंदीदा टीवी सितारे कुछ ऐसे मना रहे हैं धनतेरस, जानें सेलेब्स के स्पेशल प्लान्स
संजय गगनानी
बैरी पिया, वीरा, हमारी देवरानी, प्यार का दी एन्ड जैसे सीरियल में अपनी कई अलग अलग रोल प्ले करने वाले संजय गगनानी इस शुभ अवसर पर सोना खरीदना और म्यूच्यूअल फंड्स में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। वह कहते हैं कि मैं अपना घर और अपने सपनों की कार तो पहले ही खरीद चुका हूं तो, यह वक़्त अब पैसे बचाने और इन्वेस्ट करने का है। धनतेरस पर सोना ख़रीदना कितना शुभ है? ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन भारत में मनाए जाने वाला हर त्यौहार मुझे बहुत पसंद है। धनतेरस हमें याद दिलाता है कि हमें कुछ खरीदना है। अब यह हमारे ऊपर है कि हमें कुछ खरीदना है या कहीं पैसा इन्वेस्ट करना है। कुछ भी करो, ये त्यौहार हमें खुश रहने और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं।
बालवीर सीरियल में डूबा डूबा नाम से जाने जाने वाले श्रीधर वत्सर ने कहा, "इस धनतेरस, मैं मेरे और मेरे परिवार के लिए कपड़े खरीदना चाहता हूं। इससे अच्छा महसूस होता है।"
शिविन नारंग
सुवरीन गुग्गल के युवी सिंह और वीरा के रणविजय सिंह, यानि शिविन नारंग इस धनतेरस कुछ सोने के सिक्के खरीदेंगे। वह कहते हैं कि माता लक्ष्मी की मेरे ऊपर पहले से ही बहुत कृपा है। मैं लालची नहीं बनना चाहता। उनका आशीर्वाद ही मेरे लिए काफी है।
मृणाल जैन
टीवी के पॉपुलर शोज बंदिनी, हिटलर दीदी और उतरन में क्रमशः हितेन, समीर और आकाश का रोल प्ले करने वाले मृणाल जैन मानते हैं कि धनतेरस का दिन बहुत शुभ है इसलिए, हर साल मैं अपनी वाइफ स्वीटी और मां विद्या के लिए सोने की ज्वेलरी खरीदता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी मेरे परिवार को हमेशा खुश और स्वस्थ रखें।