टेलीविजन के मशहूर सितारे सिद्धांत कार्निक और मेघा गुप्ता के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि ये कपल अब तलाक लेने जा रहा है। दोनों पिछले साल मार्च महीने से अलग रह रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।
2 of 4
Siddhant Karnick and Megha Gupta
- फोटो : Social Media
सिद्धांत कार्निक और मेघा गुप्ता की शादी साल 2016 में हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, 'शादी आसान नहीं होती है। अपने मामले में हमने अपना धैर्य खो दिया था। हर रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी मानसिक शांति होती है।' सिद्धांत ने खुलासा किया कि उन्होंने दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की।
3 of 4
Siddhant Karnick and Megha Gupta
- फोटो : Social Media
उन्होंने बताया, 'मेघा और मैंने थैरेपी भी ली ताकि चीजें ठीक हो जाएं। फिर हमने पिछले साल मार्च में अलग रहना शुरू कर दिया। अलग रहने पर हमें एहसास हुआ कि हम ज्यादा शांत हैं। मैं ऐसा नहीं कह रहा कि हम दोनों साथ में अच्छे नहीं लगते। उनके साथ मेरी यादें हैं। तलाक गंदा हो सकता है, लेकिन भाग्य से हमारे लिए ये बुरा नहीं हुआ। मैं और मेरी पत्नी मेघा तब अलग हुए जब हमारे बीच थोड़ा प्यार था। इसी ने हमें अलग होने में मदद की।'
4 of 4
Siddhant Karnick and Megha Gupta
- फोटो : Social Media
सिद्धांत ने बताया कि उनके इस फैसले को दोनों के परिवार ने भी समझा। उन्होंने आगे कहा, 'शादी सिर्फ दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है। सौभाग्य से, हमारे परिवारों को एहसास हुआ कि जीवन सिर्फ शादी से ज्यादा है। मैं अब खुद के साथ रिश्ते में हूं और मैं अच्छा समय बिता रहा हूं। अपने आप को जानना और पहले खुद के साथ रिश्ते में वापस आना महत्वपूर्ण है। जब आप शादीशुदा होते हैं, तो आप दोनों के लिए सोचना शुरू करते हैं और ज्यादातर समय खुद को नजरअंदाज करते हैं, जो शादी के लिए स्वस्थ नहीं है। आपके पास हमेशा अपना स्थान और पहचान होनी चाहिए, जो मुझे लगता है कि मैं कहीं खो गया था। अभी, मैं अपने दम पर जी रहा हूं।'
करिश्मा के 'सेक्सी सेक्सी' गाने को लेकर हुआ था काफी बवाल, 26 साल बाद अभिनेत्री ने बयां किया दर्द