मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। ऐसे में टीवी अभिनेत्रियों को भी खुद को फिट रखने के लिए काफी ध्यान देना पड़ता, लेकिन अगर कभी उनका वजन बढ़ जाता है या वह ज्यादा पतली होती हैं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने करियर की शुरुआत में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं, तो कई फेमस होने के बाद अपने बढ़े वजन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। आइए बताते हैं पूरी लिस्ट...
Body Shaming: टीवी की ये फेमस बहुएं हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, किसी को कहा गया हैंगर तो कोई धो बैठी शो से हाथ
रुबीना दिलैक
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेत्री को अपने बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया था। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने स्कूल के दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। तेजस्वी काफी पतली हुआ करती थीं, ऐसे में स्कूल में सभी उनको हैंगर बुलाते थे। इतना ही नहीं जब वह खेलने के लिए ग्राउंड में जाती, तो उन्हें पांच रुपये का सिक्का अपनी जेब में रखने के लिए कहते थे कि नहीं तो वह उड़ जाएंगी।
रिताशा राठौर
बढ़ो बहू फेम रिताशा राठौर भी अपने बढ़े वजन के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि रिताशा अपने कर्वी फिगर को गर्व के साथ फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं, रिताशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सबको हैरान कर दिया था।
अनेरी वजानी
अनुपमा में मुक्कू का किरदार निभाने वाले अनेरी वजानी को अक्सर उनके पतले होने की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन अभिनेत्री अपने पतले होने से निराश नहीं होती, बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुश है कि भगवान ने उन्हें ऐसा शरीर दिया।