बॉलीवुड हो या टेलीविजन इंडस्ट्री अभिनेत्रियों का बोल्ड अंदाज सभी को भाता है। बोल्डनेस को फैशन का पैमाना भी माना जाता है। लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो बोल्डनेस तो दीर की बात है छोटे कपड़े पहनने से भी कतराती हैं। लेकिन फिर भी वो अपनी स्टाइल से बड़ी से बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। ऐसी ही टेलीविजन की पांच खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने छोटे कपड़े ना पहनकर भी दर्शकों के दिल में जगह बनाई है।
छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं करती टेलीविजन की ये बहुएं, फिर भी देती हैं फैशन में सबको मात
दिव्यांका त्रिपाठी कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। दिव्यांका ने अपने टेलीविजन सफर की शुरुआत जी टीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इसके बाद वो लगातार कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। हाल ही में उनका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' ऑफ एयर हुआ है। दिव्यांका बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। इतने सालों के सफर में दिव्यांका ने कभी कोई शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनी। वो अक्सर सूट और साड़ी में ही दिखाई देती हैं।
दीपिका कक्कड़
टेलीविजन की दुनिया में सिमर नाम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। दीपिका को कभी भी किसी सीरियल में छोटे कपड़ों में नहीं देखा गया। वो हमेशा साड़ी या सूट में ही दिखाई दी हैं। असल जिंदगी की बात करें तो उसमें भी वो कभी छोटे कपड़ों में नहीं दिखाई दीं लेकिन फिर भी उनका जलवा टेलीविजन पर बरकरार है।
परिधि शर्मा
छोटे पर्दे की जोधा बेगम यानी कि परिधि शर्मा का कहना है कि उन्हें छोटे कपड़े पहनना बिल्कुल पसंद नहीं है। परिधि को 'जोधा अकबर' के बाद सोनी टेलीविजन के 'पटियाला बेब्स' में भी देखा गया है। इस सीरियल में भी परिधि कभी छोटे कपड़ों में नहीं देखी गईं।
अलीशा पंवार
'इश्क में मरजावां' फेम एक्ट्रेस अलीसा पंवार भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में सुमार हैं जिन्होंने अपने करियर को बढ़ाने के लिए कभी छोटे कपड़ों का सहारा नहीं लिया। अलीशा को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। उनके टेलीविजन पर सफल होने के बाद उन्होंने अपने ड्रेसिंग सेंस का खास ख्याल रखा है।