बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बिग बॉस के घर के अंदर आसिम ने हिमांशी खुराना को शादी के लिए प्रपोज किया। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी आसिम की पोल खोलते हुए उनकी घर के बाहर पहले से रही गर्लफ्रैंड के बारे में बताया था। जिसके बाद से ही इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। ये मामला जितना घर के अंदर गर्मा रहा है उतना ही घर के बाहर भी गर्मा रहा है।
आसिम के भाई उमर रियाज ने टीवी की इस अभिनेत्री को कहा 'फ्लॉप', अभिनेत्री ने चैट की वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर के अंदर आसिम रियाज और हिमांशी की लव स्टोरी चल रही है तो वहीं बिग बॉस हाउस के बाहर उनके भाई उमर रियाज टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री के साथ झगड़े को लेकर चर्चाओं में हैं। छोटे पर्दे की अभिनेत्री सोनल आसिम के भाई उमर रियाज की दोस्त रह चुकी हैं। सोनल ने हाल ही में स्पॉट ब्वॉय को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि 'आसिम डेढ़ साल तक अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति के साथ लिव-इन में रह रहे थे और उमर ने उन्हें आसिम की गर्लफ्रेंड से मिलवाया भी था'।
सोनल ने अब सोशल मीडिया पर अपनी और आसिम रियाज की कुछ व्हॉट्सएप चैट शेयर की हैं। इस चैट में आसिम के भाई उमर रियाज सोनल को आसिम की लव लाइफ के बारे में बात करने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस दौरान वो सोनल को फ्लॉप एक्ट्रेस और छपरी टिकटॉक तक कह देते हैं। सोनल ने इन चैट्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। हालांकि सोनल का ये अकाउंट आधिकारिक नहीं है।
Dekho reality saamne aane ke baad,
How @realumarriaz is behaving,
Even if I am a flop actor,
Or chapri tiktok star ,
I am happy because jo bhi hai khud ke dum pe hai,
Atleast kisi aur ki fame par nahi jeeti mai,
Respect dekho shame #colors @BeingSalmanKhan #BiggBossSeason13 pic.twitter.com/Yj8hYOCmV2
सोनल ने इन चैट्स को वायरल करते हुए लिखा है, 'देखो सच्चाई सामने आने के बाद उमर रियाज कैसे बिहेव कर रहे हैं। अगर मैं फ्लॉप एक्ट्रेस या छपरी टिकटॉक स्टार भी हूं तो मैं खुश हूं, क्योंकि जो भी हूं अपने दम पर हूं। कम से कम किसी और के फेम पर नहीं जीती।' सोनल की इस पोस्ट पर बाकी यूजर्स भी अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आसिम के फैन्स जहां इस मामले को लेकर सोनल को आड़े हाथ ले रहे हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं सोनल को काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आसिम की गर्लफ्रैंड के बारे में सबसे पहले मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने बात छेड़ी थी। आसिम के हिमांशी को प्रपोज करने के बाद विकास ने खुलासा किया था कि आसिम की बाहर भी एक गर्लफ्रैंड है। वहीं विकास की इस बात को आसिम के भाई उमर रियाज ने सिरे से खारिज करते हुए विकास को झूठा कहते हुए कहा कि आसिम सिंगल हैं और उनकी बाहर कोई गर्लफ्रैंड नहीं है। ये पूरा मामला यहीं से शुरू हुआ है। अब इन चैट्स के वायरल होने के बाद ये मामला और ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।