बड़े अच्छे लगते हैं और कुबूल है जैसे टीवी सीरियल से मशहूर हुईं अभिनेत्री चाहत खन्ना ने अपनी जिंदगी में घटी एक घटना लेकर खुलासा किया है। कैब में हुई घटना का जिक्र करते हुए चाहत ने बताया कि उस दिन उन्हें ऐसा लगा जैसे वो अपनी जान गंवा देंगी।
2 of 3
chahatt khanna
- फोटो : Social Media
चाहत ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट जाने के लिए कैब बुक की थी। थोड़ी दूर गाड़ी चलाने के बाद कैब के ड्राइवर ने बीच रास्ते में गाड़ी रोक दी और अभिनेत्री को गाड़ी से उतरने के लिए कहा। कैब का ड्राइवर चाहत से सेल्फी लेने के लिए कहना लगा। लेकिन ड्राइवर की बात को टालते हुए अभिनेत्री ने गाड़ी से उतरने के लिए मना कर दिया। लेकिन ड्राइवर तब भी नहीं माना। इसके बाद चाहत ने इसके लिए दूसरी तरकीब निकाली।
3 of 3
chahatt khanna
- फोटो : Social Media
चाहत ने ड्राइवर से कहा कि उनके फोन में एक चिप लगी हुई है जिससे वो अपने दोस्तों और पुलिस को यहां बुला लेंगी। चाहत की धमकी से ड्राइवर डर गया और तुरंत गाड़ी में बैठकर ड्राइव करने लगा। लेकिन इस घटना से चाहत बुरी तरह डर गईं। उसके बाद फ्लाइट जब रनवे पर थी तो पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फ्लाइट को रोकना पड़ा।
सलमान को थी जान से मारने की साजिश, शिल्पा के पति से लूटे थे 8 करोड़, पुलिस ने किया काम तमाम