स्टार प्लस के सीरियल 'वीरा' से मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री अरिश्फा खान (Arishfa Khan) अस्तपाल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि अरिश्फा को क्या हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। अरिश्फा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसके साथ ही अरिश्फा ने अपनी एक अन्य तस्वीर शेयर की जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और कंबल से मुंह ढक रखा है।
टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती, फैंस ठीक होने की कर रहे दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरिश्फा के हाथ पर लगे टेप पर 28 जनवरी की तारीख लिखी है। अमर उजाला से बात करते हुए उनकी मां ने बताया कि अरिश्फा 26 जनवरी को अपने फैन के साथ वीडियो शूट करने गई थीं। उसके बाद से उनकी तबीयत खराब है। अरिश्फा को बार-बार बुखार हो रहा है जिसके बाद 28 तारीख को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 18 वर्षीय अरिश्फा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरे लिए दुआ करिए।' उनके तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को पता चला फैंस भी परेशान हो गए। अरिश्फा के फैंस लगातार उनके लिए ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हम सबकी दुआ आपके साथ है। आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।'
अरिश्फा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। नौ साल की उम्र में उन्होंने सीरियल 'छल' से डेब्यू किया। इस सीरियल में अरिश्फा ने 'मुस्कान उप्पल' का रोल निभाया था। अरिश्फा को सीरियल 'वीर की अरदास वीरा' से पहचान मिली। इस सीरियल में अरिश्फा ने गुंजन का किरदार निभाया था। सीरियल के बाद अरिश्फा इसी नाम से पहचानी जाने लगी थीं।
अरिश्फा 'फियर फाइल्स', 'उतरन', 'ये हैं मोहब्बतें', 'गंगा' और 'मेरी दुर्गा' सीरियल में भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही 'पापा बाय चांस' सीरियल में गुनगुन का भी किरदार निभाया। टीवी सीरियल्स के अलावा अरिश्फा कई विज्ञापन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अरिश्फा मूलत: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। अरिश्फा का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। अरिश्फा को अभिनय के अलावा डांसिंग का भी शौक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डांसिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
'Street Dancer 3D' पांच दिन में नहीं निकाल पाई बजट, 'Panga' की हालत तो और भी खराब