बिग बॉस 11 में विजेता बनने के बाद से शिल्पा शिंदे को बधाईयों का तांता लग चुका है। ऐसे में अब एक और बात सामने आई है कि छोटे पर्दे पर कॉमेडी करने वाले इस एक्टर ने शिल्पा को दिल से मैसेज भेजा है...
इस टीवी एक्टर ने मारी पलटी, पहले किया हिना को सपोर्ट, शिल्पा जीतीं तो कर दिया ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, टीवी सीरियल 'जमाई राजा' और 'सास बिना ससुराल' में कमाल का काम करने वाले कलाकार रवि दूबे ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर शिल्पा शिंदे को बधाईयों के साथ एक मैसेज भेजा है। बता दें कि बिग बॉस की शुरूआत से रवि दूबे ने हिना खान को सपोर्ट किया था।
रवि ने अपने मैसेज में लिखा है कि ' प्रिय शिल्पा हम एक दूसरे को बहुत कम ही जानते हैं, लेकिन मैं बहुत आकर्षित हुआ हूं कि कैसे आपने इतनी परेशानी झेलने के बाद भी इस खिताब को अपने नाम किया है, आपने तो जहर को दवाई में बदल दिया, आपकी इस जीत के लिए मेरी ओर से ढेर सारी बधाईयां।'
Dear Shilpa we barely know each other but I am highly impressed with hw u hv been abl to transform evry deadlock u faced in d past few months into a pedestal for growth m inspired by hw u have literally converted poison into medicine,congratulations on the resounding victory :):) pic.twitter.com/H4GWEAuuug
— Ravi Dubey (@_ravidubey) January 17, 2018
बता दें कि शो के टॉप 4 में शिल्पा, विकास, हिना और पुनीश ने एंट्री की थी। इसके बाद टॉप 2 की रेस से विकास और पुनीश को बाहर होना पड़ा। वहीं, खिताबाी मुकाबला हिना और शिल्पा के बीच खेला गया। याद हो तो शो के फिनाले में लाइव पब्लिक वोटिंग भी हुई थी लेकिन फैसला कंटेस्टेंट के खेल के आधार पर ही लिया गया था।
वहीं, शिल्पा के शो जीतने के बाद उन्होंने अपने इंटरव्यू में हिना से दोबारा ना मिलने की बात कही थी। वहीं, हिना खान ने भी एक बार फिर अपनी बात से मुकरतीं नजर आईं। द खबरी के एक ट्वीट के मुताबिक, शिल्पा और हिना के बीच लाखों का अंतर था लेकिन हिना ने इसे एक हजार का अंतर बताकर सुर्खियां बटोरी।