मशहूर टीवी सीरियल नामकरण के विद्युत उर्फ करम राजपाल ने फाइनली अपनी गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय के साथ सगाई कर ली है। आपको बता दें दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे।
करम ने अपने फेंस के साथ ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दुनिया ने बहुत रोका... लेकिन दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं जो मुझे तुम्हारा बनने से रोक सकती है... जिसके बाद से दोनों को बधाइयां देने वालों का ताता लग गया।
रोका समारोह में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। इस दौरान करम और शिवालिका दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे थे।
बता दें करम छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना चेहरा हैं और शिवालिका फिल्म इंडस्ट्री से संबंध रखती हैं। वह साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में सहायक निर्देशक के तौर पर काम करती हैं।