छोटे पर्दे पर अपनी
एक्टिंग से अगल पहचान बनाने वाले एक्टर
लिलिपुट एक और नए सीरियल में नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में उनका किरदार अब तक के उनके सभी किरदारों से बेहद अलग होगा। अगली स्लाइड में जाने किस सीरियल में कौन सा किरदार करेंगे लिलिपुट....
दरअसल लिलिपुट टीवी चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'परमावतार श्री कृष्ण' में नजर आएंगे। इस सीरियल में उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वह इस सीरियल में तृणावत का किरदार करेंगे।
अपने नए किरदार और टीवी इंडस्ट्री में काम को लेकर लिलिपुट ने यह भी कहा है कि टेलीविजन पर काम करने का स्कोप ज्यादा है और यह काफी चीजों से अलग भी है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे केवल हंसाने के काम ही नहीं मिले और भी अन्य किरदार करने के भी मिले हैं।
आपको बता दें कि लिलिपुट एक बौने एक्टर हैं, मगर उन्होंने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। वह 'बेलन वाली बहू' में एक खडूस बीएमसी अफसर कचेरा के नाम से किरदार निभा चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 'काल भैरों - रहस्य' में नेगेटिव रोल भी अदा किया है।