फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP: अनुपमां को मिली बढ़त और टॉप पांच में शामिल हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', देखें लिस्ट

Thu, 17 Jun 2021 03:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
TRP week 23 Anupamaa back to number one Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 23वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से धारावाहिक ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। नई टीआरपी लिस्ट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि, बीते कई हफ्तों बाद 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग में सुधार हुआ है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।


अनुपमां

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की इस हफ्ते की टीआरपी में सुधार आया है इसके साथ ही इस शो ने गुम है किसी के प्यार में और इमली को पीछे छोड़ दिया है। टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को पहला स्थान मिला है। अब जल्द ही एक नया ट्विस्ट नजर आने वाला है।जहां धीरे-धीरे काव्या के प्यार का बुखार वनराज के सिर से उतरता नजर आ रहा है, वहीं अब बीमारी को मात देकर अनुपमां भी अपने परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू कर रही है।काव्या और वनराज इस खाने को लेकर भी परेशान हो रहे हैं। इसलिए काव्या ने अब फुल टाइम मेड रखने का फैसला लिया है।



 
TRP week 23 Anupamaa back to number one Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में 

गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। धारावाहिक की कहानी सई (आयशा सिंह), विराट (नील भट्ट) और पाखी (एश्वर्या शर्मा) के लव ट्रायंगल पर आधारित है।  तीनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 

TRP week 23 Anupamaa back to number one Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुपर डांसर-4 

टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को इस हफ्ते दर्शकों ने टॉप तीन में पहुंचा। खबर आ रही है फादर्स डे के खास मौके पर 90s के जमाने के मशहूर सिंगर कुमार सानू रियलिटी शो का हिस्सा बनने आ रहे हैं। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को एक चैलेंज का सामना करना होगा। क्योंकि भले ही शो की थीम कुमार सानू स्पेशल हो लेकिन फादर्स डे के हिसाब से सभी सुपर गुरुओं को कंटेस्टेंट्स के साथ उनका परफॉर्मेंस सेट करना होगा। जो कि एक मुश्किल टास्क हो सकता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
TRP week 23 Anupamaa back to number one Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली

बीते कई हफ़्तों से तीसरे स्थान पर काबिज इमली की टीआरपी खिसक गई है। इस हफ्ते इस शो को चौथा स्थान मिला है।  स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। अचानक से मालिनी को तलाक देने जा रहा आदित्य अपना मन बदल देगा। ऐसे में देखना होगा कि इमली से किए उसके वायदे का क्या होगा? 

विज्ञापन
TRP week 23 Anupamaa back to number one Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि पोपटलाल और भारती काला बाजारियों के चंगुल में हैं जैसे ही उनकी पोल खुली उन्हें दवा की कालाबाजारी करने वालों ने किडनैप कर लिया है। और कहीं बंधक भी बना लिया है। जेठालाल, बाघा और बापूजी उन्हें ढूंढ ही रहे थे कि इंस्पेक्टर चालू पांडे भी रिसोर्ट पहुंच गए और अब सब मिलकर उन दोनों को हर जगह ढूंढ रहे हैं। लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed