फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 18: 'अनुपमां' को फिर लगा झटका, 'गुम है किसी के प्यार में' ने मारी बाजी

Thu, 13 May 2021 07:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 13 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
TRP Report Week 18: gum hai kisi ke pyar mein Takes Top Spot, Anupama Slips Down
टीआरपी - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 18वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। नई टीआरपी लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। बीते हफ्ते की तरह इस बार भी ज्यादातर दर्शकों के उन्हीं पुराने पसंदीदा सीरियल को लिस्ट में जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।



 
TRP Report Week 18: gum hai kisi ke pyar mein Takes Top Spot, Anupama Slips Down
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में

पिछले दो हफ्ते की तरह इस बार भी स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' पहले नंबर पर काबिज है।  अक्सर टीआरपी लिस्ट में तीसरे या चौथे नंबर पर रहने वाले शो गुम है किसी के प्यार में को अब टीआरपी में पहला स्थान मिला है। शो में चल रहा ट्रैक फैंस को जबरदस्त पसंद आ रहा है। विराट को गोली लगना, सई का उसके पास लौट आना, इस पूरे ड्रामा ने दर्शकों को अपनी तरफ खींचा है। 


 
TRP Report Week 18: gum hai kisi ke pyar mein Takes Top Spot, Anupama Slips Down
इमली - फोटो : Instagram
इमली

टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर सीरियल इमली ने कब्जा किया है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी के सीरियल की कहानी की बात करें तो फिलहाल इमली और आदित्य की लव स्टोरी में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां आदित्य आखिरकार मालिनी से कह देगा कि वह उससे नहीं बल्कि इमली से प्यार करता है। आदित्य के मुंह से सच सुनकर मालिनी के होश उड़ जाएंगे और वह आदित्य को कोर्ट में जाने की धमकी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Report Week 18: gum hai kisi ke pyar mein Takes Top Spot, Anupama Slips Down
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमां

पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस लगातार तीसरे हफ्ते करारा झटका लगा है। फिलहाल, इस सीरियल में तलाक का ट्रैक शुरू हो गया है। जल्द ही अनुपमां और वनराज कोर्ट में जाकर तलाक के कागजों पर साइन करते हुए नज़र आएंगे।


 
विज्ञापन
TRP Report Week 18: gum hai kisi ke pyar mein Takes Top Spot, Anupama Slips Down
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : फाइल
ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कमबैक के बाद अपनी जगह को मेंटेन किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है।  मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सीरत काफी कशमकश में है। रणवीर का सच जानने के बाद से सीरत को नहीं समझ आ रहा है कि वो कार्तिक और उसमें से किसे चुने। शो में चल रहा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed