टेलीविजन सीरियल का उतार चढ़ाव बताने वाले इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान एकता कपूर (Ekta kapoor) को हुआ है। एकता का शो 'कसौटी जिंदगी के' लगातार टॉप 5 से बाहर चल रहा है। जानिए टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर है।
2 of 5
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
इस बार की रेटिंग में पहले नंबर पर है सुपर डांसर चैप्टर 3। फिनाले होने के की वजह से इस शो को कई लोगों ने देखा, जिसके चलते इस शो को सबसे ज्यादा रेटिंग्स मिल चुके हैं। दूसरे नबंर पर है कुमकुम भाग्य। सीरियल में लगातार आ रहे ट्विस्ट को दर्शकों ने पसंद किया जिसकी वजह से ये शो फिर से टॉप 5 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो गया है। तीसरे नंबर पर रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है।
3 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : twitter
चौथे स्थान पर जगह बनाई है कुंडली भाग्य ने। श्रद्धा और धीरज स्टारर ये शो इस हफ्ते दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा। बात करें पांचवे नंबर की तो दया बेन की गैरमौजूदगी के बावजूद तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है। इस हफ्ते छठे नंबर पर रहा तुझसे है राब्ता।
4 of 5
karan singh grover
- फोटो : social media
वहीं एकता कपूर को तगड़ा झटका लगा है। शो 'कसौटी जिंदगी के' में मिस्टर बजाज की एंट्री के बावजूद ये शो सातवें नंबर पर रहा। उम्मीद जताई जा रही थी कि मिस्टर बजाज की एंट्री के बाद कसौटी की की रेटिंग्स में उछाल देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आठवे नंबर पर है कुल्फी कुमार बाजेवाला। ये शो हमेशा टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है।
5 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
- फोटो : twitter
नौवे स्थान की बात करें तो 'ये रिश्ते है प्यार के' ने ये नंबर अपने नाम किया है। बीते हफ्ते ये शो पहले नंबर एक पर था। इ वहीं 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की रेटिंग बीते कुछ हफ्तों से अच्छी रही है। इस बार भी ये शो टॉप 10 में है। वहीं कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' को तो टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली है।