फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्योमकेश बक्शी' से लेकर 'राजा और रैंचो' तक, दूरदर्शन पर इन जासूसी धारावाहिकों ने मचाया धमाल

Mon, 22 Jun 2020 08:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 22 Jun 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
top 5 detective serials on doordarshan Byomkesh Bakshi karamchand surag the clue
दूरदर्शन के धारावाहिक - फोटो : Social Media

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक- एक धारावाहिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक दौर में दूरदर्शन ही एक ऐसा मात्र चैनल था जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की पसंद का ख्याल रखता था। सुबह से रात तक प्रसारित होने वाले हर धारावाहिक के पीछे कुछ न कुछ उद्देश्य जरूर था। दूरदर्शन पर जासूसी पर आधारित धारावाहिकों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। 80 के दशक से ही ऐसे कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इनको देखने वाले हर पीढ़ी और हर तबके के लोग होते थे। आज आपको दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले जासूसी पर आधारित कार्यक्रमों के बारे में बताते हैं।

top 5 detective serials on doordarshan Byomkesh Bakshi karamchand surag the clue
'ब्योमकेश बक्शी' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्योमकेश बक्शी
ब्योमकेश बक्शी को शेरलॉक होम्स का इंडियन वर्जन माना जाता था। इस धारावाहिक का प्रसारण साल 1993 में शुरू हुआ था। इसे बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था। मुख्य भूमिका में अभिनेता रजित कपूर और केके रैना थे। कैसे ब्योमकेश बक्शी बेहद खतरनाक और हैरतअंगेज तरीके से केस को सुलझाता था, वह आज भी लोगों को याद है।

top 5 detective serials on doordarshan Byomkesh Bakshi karamchand surag the clue
करमचंद - फोटो : Social Media

करमचंद
करमचंद 80 के दशक का एक मशहूर टीवी धारावाहिक है। 1985 में तैयार किया गया ये धारावाहिक, भारत का पहला जासूसी धारावाहिक भी कहा जा सकता है। पंकज पाराशर द्वारा निर्मित इस धारावाहिक में पंकज कपूर और सुश्मिता मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। यह एक तिलिस्मी प्रस्तुतिकरण रहा और काफी लोकप्रिय भी जिसका जिक्र दूरदर्शन के सुनहरे दिनों के रूप में किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 detective serials on doordarshan Byomkesh Bakshi karamchand surag the clue
सुराग- द क्लू - फोटो : Social Media

सुराग- द क्लू
दूरदर्शन का सुपर हिट धारावाहिक सुराग- द क्लू ने दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई। यह शो 1999 में हर सोमवार रात 10 बजे से 11 बजे तक आता था। सीआईडी इंस्पेक्टर भरत के किरदार में अभिनेता सुदेश बैरी को लोगों ने बहुत पसंद किया। अपने किरदार को उन्होंने बड़ी बखूबी से निभाया। कार्यक्रम में सुदेश की एंट्री से लेकर उनके बोलने तक के तरीके की तारीफ होती थी। केस की तहकीकात करने का उनका अंदाज सबसे जुदा था।

विज्ञापन
top 5 detective serials on doordarshan Byomkesh Bakshi karamchand surag the clue
जासूस विजय - फोटो : Social Media

जासूस विजय
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम जासूस विजय को लोगों का भरपूर प्यार मिला। धारावाहिक में वो खुद एचआईवी संक्रमित थे और लोगों को एड्स के प्रति जागरुक करते थे। टेलीविजन पर अब तक जासूसी पर बने कार्यक्रमों में जासूस विजय को काफी ऊपर का दर्जा दिया जाता है। इस कार्यक्रम में जासूस विजय का किरदार आदिल हुसैन ने निभाया। उनके शानदार और गंभीर अभिनय ने इस किरदार में जान डाल दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed