फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: छोटे पर्दे के 5 शो, जिन्हें देखकर मन में सवाल आए कि आखिर इन्हें बनाया ही क्यों गया

Wed, 23 Mar 2022 12:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Mar 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Confusing TV Shows Rakhi Ka Swayamwar to Emotional Atyachar
टॉप 5 कन्फ्यूजिंग टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया

टेलिविजन पर दिनभर बहुत सारे शो आते हैं, कुछ शो पॉपुलर हो जाते हैं और कुछ दर्शकों को बहुत कन्फ्यूज करते हैं। टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस को भी लोग बहुत पसंद करते हैं, वहीं कई लोगों को इसका कंटेट नहीं समझ में आता है। हाल ही में कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' चल रहा है। बिग बॉस की तर्ज पर इसमें भी लगभग सभी कन्ट्रोवर्सियल सेलिब्रिटीज हैं। सबको एक जेल में रखा गया है और कंगना सभी से उनके राज उगलवाती हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस तरह के कई टीवी शो हैं जिन्हें देखने के बाद दर्शक ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इन्हें बनाया ही क्यों गया है।

Top 5 Confusing TV Shows Rakhi Ka Swayamwar to Emotional Atyachar
राखी का स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

राखी का स्वयंवर
स्वयंवर की अब तक 4 सीजन आ चुके हैं। सबसे पहला राखी का स्वयंवर था। इस शो में राखी सावंत का दूल्हा बनने के लिए तमाम कंटेस्टेंट आए थे। सभी को एक टास्क दिया जाता था और उन्हें उसपर परफॉर्म करना होता था। इस शो के विनर इलेश पारुजनवाला थे, जो कि कनाडा के रहने वाले थे। शो के दौरान राखी ने इलेश से इंगेजमेंट की थी, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

Top 5 Confusing TV Shows Rakhi Ka Swayamwar to Emotional Atyachar
राज पिछ्ले जन्म का - फोटो : सोशल मीडिया

राज पिछले जन्म का
इस शो का प्रीमियर साल 2009 में हुआ था। दावा किया जाता था कि इस शो में लोगों को उनके पिछ्ले जन्म में ले जाते हैं। इसके होस्ट रवि किशन थे। शो में आने वाले गेस्ट अपना डर बताते थे, जिसका वह सामना कर रहे हैं। इसके बाद शो में एक डॉक्टर मौजूद होती थीं, जो कि विशेष तकनीक के जरिए उन्हें उनके पिछले जन्म में ले जाती थीं और ये बताती थीं कि वह डर उन्हें किस वजह से लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Confusing TV Shows Rakhi Ka Swayamwar to Emotional Atyachar
इमोश्नल अत्याचार - फोटो : सोशल मीडिया

इमोश्नल अत्याचार
इस शो में आने वाले गेस्ट अपने पार्टनर की वफादारी की चेक करवाते थे। शो में उन लोगों को बुलाया जाता था जिन्हें अपने पार्टनर की लॉयलिटी पर शक होता था। इस शो पर लोगों की निजता का हनन करने का भी आरोप लगा था और पीआईएल भी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Top 5 Confusing TV Shows Rakhi Ka Swayamwar to Emotional Atyachar
इस जंगल से मुझे बचाओ - फोटो : सोशल मीडिया

इस जंगल से मुझे बचाओ
इस शो में सेलिब्रिटीज के ग्रुप को जंगल में बिना किसी सुविधा के रहना होता था। इसमें कंटेस्टेंट को 3 दिनों में खाने का सामान दिया जाता था, जो कि उनके लिए पर्याप्त नहीं था। इस शो को देखकर डर कम और हंसी ज्यादा आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed