फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: कभी होटल में वेट्रेस का काम करती थीं स्मृति ईरानी, बहू बनकर जीता दिल, अब संभाल रहीं मोदी सरकार में मंत्रालय

Wed, 23 Mar 2022 08:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Mar 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Birthday her journey from modelling to politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कभी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। बेशक आज दुनिया उन्हें राजनीति के लिए जानती है लेकिन एक जमाना था जब उनकी छवि घर संभालने वाली बहू की थी। 23 मार्च को स्मृति का जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1976 को दिल्ली में हुआ था। टीवी सीरियल आतिश से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति हम हैं कल आज और कल, कविता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं लेकिन क्या आपको पता है स्मृति टीवी की दुनिया में आने से पहले क्या करती थीं।

Smriti Irani Birthday her journey from modelling to politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। पिता की मदद और कुछ पैसे कमाने के लिए स्मृति ने होटल में वेट्रेस तक का काम किया। इसी दौरान किसी ने उन्हें मॉडलिंग में किस्मत आजमाने का सुझाव दिया और इस तरह वे दिल्ली से मुंबई आ गईं।


Smriti Irani Birthday her journey from modelling to politics
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial

1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एलबम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। हालांकि पहले एकता कपूर की टीम ने उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani Birthday her journey from modelling to politics
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : Twitter/BJP4India

समृति ने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अगले ही साल उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। साल 2010 में स्मृति बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की अध्यक्ष बनीं। साल 2014 में यूपी की अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा लड़ी, हालांकि वे हार गईं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 38000 वोटों से हराया था। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल, कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। 

विज्ञापन
Smriti Irani Birthday her journey from modelling to politics
स्मृति ईरानी की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram

2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। अक्टूबर 2001 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जोहर रखा। दो साल बाद यानी सितंबर 2003 में वे बेटी जोइश की मां बनीं।जुबिन की पहली पत्न्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed