फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घर में इतना गंदा टास्क पहले कभी न हुआ होगा, दुश्मन बने घरवाले

Thu, 19 Oct 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 19 Oct 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
THE WORST TASK IN BIGG BOSS 11 LOT F DRAMA IN HOUSE

बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह लग्जरी बजट के नाम पर ऐसा गंदा टास्क दिया गया है, जो यकीनन आपने पहले नहीं देखा होगा। आधे घरवाले एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। जानिए क्या है टास्क और क्यों घरवाले बने दुश्मन?



पढ़ेंः BIGG BOSS 11: जुबैर के बाद अब ये कंटेस्टेंट होगा सलमान के निशाने पर, हिना-सपना पर नया खुलासा

Bigg Boss 11: घर में इतना गंदा टास्क पहले कभी न हुआ होगा, दुश्मन बने घरवाले

THE WORST TASK IN BIGG BOSS 11 LOT F DRAMA IN HOUSE

इस टास्क का नाम है 'जो मुड़ गया वो उड़ गया'। सभी घरवालों को दो बराबर टीमों में बांटा गया। एक टीम में हितेन, हिना, सपना, विकास, महजबीं आदि थे, जबकि दूसरी टीम में पुनीश, अर्शी, शिल्पा, आकाश, लव आदि। इसमें लिविंग एरिया में एक टीम के सभी सदस्यों को एक-एक स्टैंड पर सिर रखना था और दूसरी टीम को ये कोशिश करनी थी कि बारी बारी सबके चेहरे पर बर्फ का पानी, गोबर, लकड़ी बुरादा या कुछ भी करके उन्हें स्टैंड से उठाना था।

Bigg Boss 11: घर में इतना गंदा टास्क पहले कभी न हुआ होगा, दुश्मन बने घरवाले

THE WORST TASK IN BIGG BOSS 11 LOT F DRAMA IN HOUSE

विकास और पुनीश अलग-अलग टीम के कैप्टन बने और उनको संचालक की भूमिका भी दी गई। हालांकि, टास्क शुरू होने से पहले भी दोनों के बीच हल्की बहस हुई थी। जब विकास ने स्टैंड पर सिर रखा और दूसरी टीम के सदस्यों ने उनसे चेहरे पर गोबर, लकड़ी बुरादा लगाया और पानी फेंका तो वे भड़क गए। आंख में बुरादा जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुनीश को भी धक्का मारा और बाद में शिल्पा को। इसका हर्जाना बाद में उन्हें कैप्टनसी खोकर चुकाना पड़ा।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से बेघर हुई लुसिंडा का बड़ा खुलासा, कहा- हर समय KISS मांगता था आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर में इतना गंदा टास्क पहले कभी न हुआ होगा, दुश्मन बने घरवाले

THE WORST TASK IN BIGG BOSS 11 LOT F DRAMA IN HOUSE

विकास के सपना, महजबीं, हितेन और हिना के चेहरे के साथ भी ऐसे ही टास्क के नाम पर गंदे तरीके से बर्ताव किया गया। सपना चौधरी तो काफी समय तक सहती रही, लेकिन अचानक नीचे गिर पड़ीं। पुनीश ने उन्हें उठाकर सोफे पर लिटाया। महजबीं के साथ ही बड़ा बुरा बर्ताव हुआ। बर्फ के पानी से भरी बाल्टियां उसके उपर गिराई गईं। वे बहुत चिल्लाईं और अर्शी को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। हिना ने काफी समय तक सबकुछ सहा। 

विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर में इतना गंदा टास्क पहले कभी न हुआ होगा, दुश्मन बने घरवाले

THE WORST TASK IN BIGG BOSS 11 LOT F DRAMA IN HOUSE

एक टीम का टास्क खत्म होने पर देर शाम को सभी को फिर एक साथ जमा किया गया। जिसमें बिग बॉस ने विकास को गुस्सा दिखाने के लिए जमकर लताड़ा और उनसे कैप्टेंसी छीनकर अगले आदेश तक कालकोठरी में भेजने का फरमान जारी कर दिया। पुनीश को घर का अगला कार्यकारी कप्तान बनाया गया है। अब देखना ये होगा कि आज आने वाले एपिसोड में दूसरी टीम के कंटेस्टेंट स्टैंड पर सिर रखेंगे और हितेन की टीम बदला लेने की कोशिश करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed