तीन हफ्ते के संघर्ष, दोस्ती, अपमान, दिल टूटने, इमोशनल ब्रेकडाउन और 3 एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस ओटीटी में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। अब इन कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचने के लिए आने वाले 3 हफ्तों तक और खुद को बचाए रखने की जंग लड़नी पड़ेगी। लेकिन बिग बॉस की दुनिया में हर चीज इतनी आसान नहीं होती है। हमेशा गेम में ट्विस्ट लाने और मनोरंजन के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। ये वाइल्ड कार्ड एंट्री मौजूदा कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए शो में लाई जाती हैं। चुनौती देने के साथ साथ इनको लाने का मकसद दर्शकों को मनोरंजन करना भी होता है। इस बार ओटीटी बिग बॉस में जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, वो टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और नागिन जैसे शो में किरदार निभा चुकी हैं। जी हां, ओटीटी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अभिनेत्री निया शर्मा आने वाले हैं।
2 of 5
निया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपनी हॉट अदाओं से हमेशा से चर्चाओं में रहने वाली निया शर्मा को रियल्टी शो का अच्छा अनुभव हैं। बिग-बॉस में अब हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए निया एंट्री लेंगी। उनकी एंट्री मौजूदा लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। निया हॉट हैं, कॉन्फिडेंट हैं, वो छोटी स्क्रीन पर एक मशहूर नाम भी हैं। नागिन शो में उनकी अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
3 of 5
निया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जल्दी बिग-बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री पहुंचने वाली निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वो कई रियल्टी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस, फियर फैक्टर-8, फियर फैक्टर-10, रसोई की जंग मम्मियों के संग जैसे कई नाम मौजूद हैं। अब देखना है कि वो बिग-बॉस ओटीटी में क्या तड़का लगाएंगी।
4 of 5
निया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते के एलिमिनेशन की बात करें तो इस बार कोई घर से बाहर नहीं हुआ। इस बात का खुलासा खुद करन जौहर ने किया था। बिग बॉस में पहले हफ्ते उर्फी जावेद, दूसरे हफ्ते रिद्धिमा और करण नाथ एलिमिनेट हुए थे। इसके साथ ही करण ने इस बात का खुलासा भी किया कि शो में जल्दी एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं।
5 of 5
निया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक निया शर्मा बुधवार को बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी। 1 सितंबर को उनकी एंट्री के साथ ही बिग-बॉस में बड़ा धमाल देखने को मिल सकता है। अब देखना है कि बिग बॉस के घर में उनकी किस से दोस्ती होगी, किस से झगड़ा होगा और क्या उनका बिग बॉस के हाउस में कोई कनेक्शन बनेगा या नहीं? बिग बॉस ओटीटी में आने वाले टाइम में एपिसोड काफी मसालेदार साबित होंगे।