कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 के एपिसोड अंतिम दौर में है। बीती रात को हॉट सीट पर दिल्ली के बैंकर से मुकाबला देखने वाला था।
पहली कोशिश में बैंक का पेपर पास करने वाले अक्षय राजपूत मौजूदा समय में बैंकर हैं। पुलिस का पेपर भी पहली कोशिश में पास कर वे दो महीने बाद सब इंस्पेक्टर की नौकरी ज्वाइन करने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आते ही अक्षय फेल हो गए और मामूली रकम ही जीत पाए।
हालांकि एक समय अक्षय 80 हजार रुपये जीत चुके थे और सही जवाब उन्हें 1 लाख 60 हजार जितवा देता, लेकिन उनका जवाब गलत रहा और वे केवल 10 हजार रुपये जीतने में कामयाब हुए। सभी हेल्पलाइन का प्रयोग उन्होंने शुरुआती सवालों में ही कर लिया था, इसलिए वे काफी कम धनराशि जीत सके।
जब तक अक्षय हॉट सीट पर रहे, तब तक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत काफी मजेदार रही और उनकी पत्नी ने उनके घर के राज शो में खोले। बिग-बी ने जहां शो में अक्षय के शॉर्ट टैंपर्ड होने की आदत को लेकर उनका मजाक बनाया वहीं उनकी पत्नी ने भी इसे खूब इंजॉय किया।
इस दौरान अक्षय ने पुलिस भर्ती से जुड़ा एक नियम भी शेयर किया। अक्षय के मुताबिक स्कूल टाइम में उसने सहपाठियों संग मिलकर टैटू लगाने का स्टार्टअप शुरू किया था। मशीन भी मंगवाई, लेकिन काम नहीं चला। अब पुलिस के सभी एग्जाम पास करने के बाद अड़चन पैदा हो गई कि आपकी बाजू पर टैटू है, इसलिए आपको पुलिस की नौकरी नहीं मिल सकती। लिखित में कहीं भी इस कानून का हवाला नहीं था, इसी वजह से उन्हें जीत मिली और नौकरी कंफर्म हुई।