फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TKSS: शो में इंग्लिश बंदा बुलाकर कपिल शर्मा ने पकड़ा सिर, सिंगर रेमा ने जब किया नागिन डांस तो खूब बजीं तालियां

Tue, 23 May 2023 08:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 May 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show singer Rema comes guest did naagin dance and Shah Rukh Khan popular dialogue from DDLJ
रेमा, कपिल शर्मा - फोटो : social media

'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा शो है, जिसे देखने के लिए सब समय से पहले अपनी-अपनी जगह बपक लेते हैं। लोगों के दिलों- दिमाग में शो को लेकर उत्साह और बेताबी इस कदर रहती है कि वे चैनल तक बदलना पसंद नहीं करते हैं। शो के जरिए सभी को भरपूर मनोरंजन मिलता है। कपिल शर्मा और 'द कपिल शर्मा शो' के सभी कलाकार लोगों को गुदगुदाना का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके साथ ही शो में हर हफ्ते कोई न कोई कलाकार गेस्ट बनकर शिरकत करता है, जो शो का मजा डबल कर देता है। इस बार शो में देशी नहीं बल्कि एक विदेशी मेहमान पहुंचेगा, जो नागिन डांस से लेकर शाहरुख खान का डायलॉग बोलता दिखाई देगा। यह और कोई नहीं बल्कि पॉप सिंगर रेमा हैं। कपिल शर्मा शो में मस्ती करते रेमा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

The Kapil Sharma Show singer Rema comes guest did naagin dance and Shah Rukh Khan popular dialogue from DDLJ
रेमा, कपिल शर्मा - फोटो : social media

'काम डाउन' के मशहूर सिंगर रेमा जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे। सोनी टीवी द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो में, रेमा होस्ट कपिल शर्मा के साथ शो में धमाका करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ हमेशा की तरह कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज में हैं, वहीं गायक को भी मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। कपिल ने रेमा से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग बुलवाया। रेमा के साथ ही शंकर महादेवन, शान, सुकृति कक्कड़, प्रकृति कक्कड़, रोमी, सहस्वत सचदेव, निकिता गांधी, कबीर बेदी और पूजा बेदी भी शो की शोभा बढ़ाएंगे।

The Kapil Sharma Show singer Rema comes guest did naagin dance and Shah Rukh Khan popular dialogue from DDLJ
रेमा - फोटो : social media

सामने आए शो के नए प्रोमो वीडियो में रेमा और कपिल 'काम डाउन' गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। जब कपिल ने रेमा से पूछा, 'आप कैसे हैं?' तो सिंगर ने जवाब दिया, 'मैं अच्छा हूं।' इसके बाद कपिल ने अपनी ही खिल्ली उड़ाते हुए कहा, 'बुला तो लिया इंग्लिश बंदा, बात क्या करूं?' कपिल ने रेमा से उनकी लव लाइफ के बारे में भी पूछा। कॉमेडियन बोले 'क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है?' रेमा का जवाब न में सुनकर, कपिल ने उन्हें सलाह दी और कहा कि यह प्यार करने की उम्र है। इस बात पर सभी जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show singer Rema comes guest did naagin dance and Shah Rukh Khan popular dialogue from DDLJ
कपिल शर्मा - फोटो : social media

आगे वीडियो में अर्चना पूरन सिंह और दर्शकों को रेमा के लिए चियर करते हुए जा सकता है। दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल करते हुए रेमा से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग बुलवाया। कपिल शर्मा जहां डायलॉग बोल रहे थे, रेमा ने उनके पीछे-पीछे इसे पूरा किया। इतना ही नहीं रेमा ने कपिल शर्मा के साथ 'नागिन' डांस भी किया, जिसके बाद सभी उनके लिए तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। दोनों का यह मस्ती भरा वीडियो सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show singer Rema comes guest did naagin dance and Shah Rukh Khan popular dialogue from DDLJ
रेमा, कपिल शर्मा - फोटो : social media

रेमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय सिंगर अपने 'काम डाउन इंडिया टूर' के लिए भारत आए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में परफॉर्म किया था। इस परफॉर्मेंस में उनके साथ स्टेज पर नोरा फतेही ने शिरकत की थी। वहीं अगर कपिल शर्मा की बात की जाए तो कॉमेडियन जल्द ही यूएस के लिए रवाना हो जाएंगे। कपिल शर्मा न्यू जर्सी के छह शहरों में अपने शो की पूरी टीम के साथ लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' की बंपर सफलता से अदा शर्मा गदगद, बोलीं- लोगों के दिलों को छू रही यह फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed