{"_id":"613da7658ebc3e7c292233ea","slug":"the-kapil-sharma-show-kapil-reminded-kangana-when-she-called-twitter-users-velle-actress-gave-this-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द कपिल शर्मा शो: ट्विटर इस्तेमाल करने वालों को कंगना रणौत ने बताया था 'वेला', कपिल ने दिलाया याद तो मिला ये जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
द कपिल शर्मा शो: ट्विटर इस्तेमाल करने वालों को कंगना रणौत ने बताया था 'वेला', कपिल ने दिलाया याद तो मिला ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में कंगना 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। कपिल के शो में कंगना पहले भी कई बार जा चुकी हैं और वहां भी अपनी बिंदास बेधड़क बातों से सबके होश उड़ा चुकी हैं। कपिल शर्मा भी अपने मेहमानों के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटते हैं। अब जब कंगना कपिल के शो में पहुंचीं तो कपिल ने उनसे पूछ लिया कि बहुत दिनों से कोई विवाद नहीं हुआ, आपको कैसा लग रहा है?
कपिल के सवाल का कंगना ने दिया जवाब
इस पर कंगना को खुद ही हंसी आ गई। इतना ही नहीं कपिल ने कंगना को उनका ही एक पुराना वीडियो दिखाया जब वो शाहिद के साथ फिल्म प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचीं थीं और कहा था कि सोशल मीडिया वही लोग चलाते हैं जो वेले यानि खाली होते हैं। अब इसे लेकर कपिल ने कंगना से राय मांग ली जिस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
कंगना रणौत, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब फिल्म रंगून के प्रमोशन के लिए कंगना शाहिद के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आईं थीं तो कपिल ने उनसे पूछा था कि, 'आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल क्यों नहीं करती हैं? इसके जवाब में कंगना ने कहा था कि, 'मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर सारे वेले लोग होते हैं जिनके पास कोई काम नहीं होता है करने को। जिनके पास काम होते हैं उन्हें वक्त ही नहीं मिलता। सोशल मीडिया जैसे ट्वीटर, फेसबुक इंस्टाग्राम पर ये लोग रहते हैं और खुद पर उन्होंने कितने केस भी करवा लिए हैं'।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
अब मजेदार बात ये है कि खुद कंगना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हो गई थीं और ट्विटर पर अपने विवादित बयानों के कारण उनका अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया।साथ ही उन पर भी कई केस चल रहे हैं। इसी बात को लेकर कपिल ने कंगना से सवाल कर दिया कि अब उनका क्या कहना है। इस पर कंगना को फिर से हंसी आ गईं और उन्होंने कहा, 'हां सोशल मीडिया पर वेले लोग ही रहते हैं। जब लॉकडाउन लगा था तो मैं भी खाली हो गई थी सोशल मीडिया पर आ गई फिर जब लॉकडाउन हटा तब तक ट्वीटर ने खुद ही मेरा अकाउंट डिलीट कर दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना की ये बातें सुनकर सभी हंसने लगे। बता दें कि कंगना को ट्वीटर पर आए लगभग एक साल का ही वक्त हुआ था कि विवादित बयानों के चलते उन्हें लेकर काफी हंगामा मच गया और फिर ट्विटर ने उनका अकाउंट ही डिलीट कर दिया। इसके बाद कंगना अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और कू एप का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' को दर्शकों की अभी तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। कंगना इमरजेंसी पर भी फिल्म बना रही हैं जिसमें वो इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।