फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, देखकर हैरान कपिल शर्मा ने कहा- ‘दो आदमी गायब कर दिए’

Wed, 16 Dec 2020 02:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show choreographer ganesh acharya loses weight kapil sharma jokes
गणेश आचार्य, कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पिछले कुछ सालों से अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने 98 किलो वजन कम कर लिया है। पहले उनका वजन करीब 200 किलो था। उन्हें नए लुक में देखकर सभी हैरान रह गए थे। गणेश आचार्य अब कपिल शर्मा के शो में पहुंचे जहां कपिल चुटकी लेने से नहीं चूके।

The kapil sharma show choreographer ganesh acharya loses weight kapil sharma jokes
गणेश आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड गणेश आचार्य के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी दिखेंगे। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कपिल, गणेश से पूछते हैं कि ‘मास्टर जी आपने कितने किलो वजन कम कर लिए।‘ गणेश बताते हैं कि ‘98 किलो।‘ आगे कपिल मजाक करते हुए कहते हैं कि 'छोटे शहरों में 46-46 किलो के आदमी होते हैं। दो आदमी गायब कर दिए आपने।'

The kapil sharma show choreographer ganesh acharya loses weight kapil sharma jokes
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल की बात सुनकर सभी सेट पर हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल गीता कपूर से फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि ‘गीता मैम आप बहुत प्यारी लग रही हैं और मैं भी बहुत हैंडसम लग रहा हूं। ऐसा आप बोल सकती हैं।‘ गीता भी कपिल के अंदाज में जवाब देती हैं कि ‘मेरी आंखों में पढ़ लो पता चल जाएगा।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show choreographer ganesh acharya loses weight kapil sharma jokes
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

शो में कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से जैकी श्रॉफ बनकर पहुंचते हैं। वे गीता कपूर को मां की दाल देते हैं। वहीं गणेश आचार्य को खाली डिब्बा कपड़ा देते हैं तो वे पूछते हैं, ‘यह तो खाली हैं?’ इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘इसमें अपना आचार्य भरकर दो।‘ इनके अलावा शो में चंदू बने चंदन प्रभाकर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
The kapil sharma show choreographer ganesh acharya loses weight kapil sharma jokes
कपिल शर्मा और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं भारती सिंह भी द कपिल शर्मा शो में वापस लौट आई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शो के सेट से ही साझा करके दीं। ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष का नाम आने के बाद खबरें आने लगी थीं कि भारती अब कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। चैनल अपने शो की छवि साफ रखना चाहता था इसलिए वह भारती को अपने शो से निकालना चाहता था। हालांकि, भारती के दोस्त और शो के होस्ट कपिल शर्मा चैनल के फैसले के खिलाफ थे और इसमें उनका साथ दिया शो के दूसरे कलाकार कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा ने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed