कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। टीआरपी लिस्ट में भी ये टॉप 10 में रहता है। 'द कपिल शर्मा शो' भले ही एक घंटे आता है लेकिन इसके लिए सभी कलाकारों को कई घंटे कड़ी मेहनत करनी पडती है। शो के सेट से पहली बार एक वीडियो सामने आया है जिसमें पर्दे के पीछे क्या-क्या होता है ये दिखाया गया है।
2 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्चना पूरन सिंह कपिल के शो में पहुंचती हैं। अर्चना सबसे पहले सेट के पीछे बने एक छोटे से मंदिर में माथा टेकती हैं। इसके बाद एक पतली सी गली से सेट तक पहुंचती हैं। इस दौरान अर्चना बताती हैं कि इसी पतली सी गली से उन्हें निकलना पड़ता है।
3 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
वीडियो बीते रविवार प्रसारित एपिसोड का है जब अभिनेत्री काजोल अपने साथी कलाकारों के साथ शॉर्ट फिल्म 'देवी' के प्रमोशन के लिए आई थीं। अर्चना जब अपनी कुर्सी पर पहुंचती हैं तो वो वहां मौजूद दर्शकों से भी बातचीत करती हैं और हाल चाल पूछती हैं।
4 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
इसके बाद अर्चना 'देवी' के निर्माता निरंजन अयंगर से बातचीत करती हैं। निरंजन अर्चना को बताते हैं कि वो देवी के प्रमोशन के लिए आए हैं। वो शॉर्ट फिल्म के बाकी स्टारकास्ट का इंतजार कर रहे हैं, इनमें काजोल, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी, श्रुति हासन और यशस्विनी दायमा हैं।
5 of 6
the kapil sharma show
- फोटो : social media
अर्चना बताती हैं कि सभी स्टारकास्ट तैयार हो रहे हैं ऐसे में वो इंतजार कर रही हैं। काजोल सुबह के 10 बजे ही आ गई थीं जबकि बाकी लोग तैयार हो रहे हैं। अर्चना कहती हैं कि 'अमिताभ बच्चन ने एक बहुत अच्छी बात कही थी कि एक अभिनेता का मुख्य काम इंतजार करना है। बहुत धैर्य होना चाहिए। उसे कभी शॉट रेडी होने का, कभी सीन का, कभी जगह का या दूसरे लोगों का इंतजार करना पड़ता है।'