'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
सलमान के 'बिग बॉस 13' को TRP में नुकसान,कपिल का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा, हफ्ते की टीवी की 5 खबरें
'बिग बॉस 13' से बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) बेघर हो चुके हैं। विशाल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड थे।विशाल को बेघर करने से पहले सलमान ने शहनाज के साथ मजाक किया था। सलमान ने शहनाज से कहा था आप आउट हो गई हैं। घरवाले ये बात मानने के लिए तैयार नहीं थे कि शहनाज बेघर हो गईं। शहनाज को जाता देख सिद्धार्थ भी भावुक हो गए थे। गेट भी खुल गया था लेकिन जैसे ही शहनाज आगे बढ़ीं, दरवाजा तुरंत बंद हो गया। इसके बाद सलमान ने कहा कि आप नहीं विशाल बाहर हुए हैं।
कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक
सैफ अली खान, आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू अपनी फिल्म जवानी जानेमन का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सपना के गेटअप में कृष्णा ने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते हैं। कृष्णा ने सैफ अली खान से कहा कि वो कपिल शर्मा शो छोड़कर उनके बेटे तैमूर अली खान की नैनी बनना चाहते हैं। कृष्णा ने ये भी कहा कि तैमूर के साथ उनके पिता का भी बहुत ध्यान रखेंगे। सपना के इस जोक पर कपिल और सैफ सहित सभी लोग हंसने लगे।
टॉप 10 सीरियल्स की TRP लिस्ट
टीवी की टीआरपी बताने वाले ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने तीसरे हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिला वहीं कपिल शर्मा का शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। चलिए जानते हैं इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में किसको कौन सी जगह मिली है।
1.कुंडली भाग्य
2.छोटी सरदारनी
3.नागिन 4
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है
5.बिग बॉस 13
6.कुमकुम भाग्य
7.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8.शक्ति: अस्तित्व के अहसास की
9.ये जादू है जिन्न का
10.द कपिल शर्मा शो
'ये है मोहब्बतें' के अनुराग शर्मा ने की शादी
मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेता अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनुराग ने गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे। शादी की सभी रस्में 31 जनवरी को निभाई गईं। शाही अंदाज में हुई इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। शादी में अनुराग शर्मा ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी। पगड़ी बांधे अनुराग बेहद हैंडसम लग रहे थे। नंदिनी की बात करें तो उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नंदिनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।