मर्डर केस में फंसी 'गोपी बहू' से लेकर 'कसौटी' से हिना हुईं बाहर, ये हैं TV की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरा कारोबारी मर्डर केस में 'गोपी बहू' से हुई पूछताछ
हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी हत्या मामले में पुलिस ने टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से पूछताछ की थी। देवोलीना ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में गोपी बहू का किरदार निभाया था। कारोबारी हत्या मामले से लाइमलाइट में आईं देवोलीना का इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है। देवोलीना ने इंडिया टुडे से खास बातचीत के दौरान इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। देवोलीना ने कहा - 'अभी इस मामले में कुछ बता नहीं सकती हूं लेकिन जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों का जवाब दूंगी। मैं अभी कोई बयान नहीं दे सकती क्योंकि मेरे वकील ने ऐसा करने से मना किया है। यह सब 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा। मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगी। मैं इस वक्त अपने घर पर हूं। यह समान्य पूछताछ थी।'
करण जौहर के शो में नजर आएंगे प्रभास
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कई सारे सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार करण जौहर के मेहमान कोई और नहीं 'बाहुबली' टीम बनने वाली है। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार करण के साथ 'बाहुबली' टीम कॉफी पी सकती है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के शो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और एस राजामौली आ सकते हैं। प्रभास बहुत शाय नेचर के हैं ऐसे में करण जौहर के मनाने पर उनकी शो में आने की बात कही जा रही है।
शोएब से मिलकर फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़
बिग-बॉस में बीते दो दिन से 'फ्रीज और रिलीज' टास्क चल रहा है। इस टास्क के दौरान बिग-बॉस ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट को उनके घरवालों से मिलाया है। ये कंटेस्टेंट घरवालों से मिलकर फूट-फूटकर रोए हैं। इस कड़ी में दीपिका के पति शोएब भी उनसे मिलने आए। शोएब को देखकर दीपिका फूट-फूटकर रोईं।
'फोर्ब्स इंडिया' की लिस्ट में शामिल हुईं दिव्यांका
'फोर्ब्स इंडिया' की 2018 की सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हुईं टेलीविजन की सुपर स्टार दिव्यांका त्रिपाठी की तैयारी अब बड़े परदे पर धमाल मचाने की है। 'फोर्ब्स मैगजीन' की यह लिस्ट कमाई के आंकड़ों के लिहाज से बनती है। इस लिस्ट में सलमान खान 253 करोड़ रुपये की कमाई करके जहां नंबर वन पर रहे वहीं 7 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई के साथ दिव्यांका त्रिपाठी 94वें नंबर पर हैं।