'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
दीपिका ने जीती 'बिग बॉस' की ट्रॉफी तो फिर लौटे कपिल, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें
दीपिका कक्कड़ ने जीती 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी
'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ रहीं। 15 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी प्रतिभागी के तौर पर आईं दीपिका और रनर-अप रहे श्रीसंत बहन-भाई बन गए थे। दीपिका जहां विजेता रहीं तो वहीं श्रीसंथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे।
दीपिका के शो जीतते ही शिल्पा शिंदे ने निकाली भड़ास
दीपिका कक्कड़ के शो जीतते ही 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। दीपिका के जीतते ही शिल्पा शिंदे ने एक के बाद एक ट्वीट किए और दीपिका कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई। शिल्पा शिंदे ने ट्वीट किया - 'आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।'
3 महीने बाद घर पहुंचते ही फूट फूटकर रोईं दीपिका
दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस सीजन 12' जीतने के बाद घर पहुंच चुकी हैं। घरवालों से दूर 3 महीने अंजान लोगों के साथ रहकर जब दीपिका ससुराल पहुंचीं तो उनका घर पर जोरदार स्वागत किया गया। दीपिका के पति शोएब ने न केवल फूलों से उनका स्वागत किया बल्कि केक कटवाकर अपनी बीवी और 'बिग बॉस' विनर का खास अंदाज में वेलकम किया।
फिर लौटे कपिल शर्मा
बीते दिनों कपिल शर्मा की शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं वहीं अब उनका शो ऑनएयर हो गया है। पहले एपिसोड में कपिल शर्मा हौसले के साथ नजर आए। एक साल बाद पर्दे पर दिखने के बाद भी कपिल शर्मा के अंदाज और शो में कुछ खास बदलाव नहीं आया। वह अपने पुराने अंदाज में ही दर्शकों को हंसाते नजर आए। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है। बस कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरे देखने को मिले हैं।