फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजेता बनते ही दीपिका को 'मक्खी...' कहने पर ट्रोल हुईं शिल्पा, यूजर बोले- 'चीप हरकतें बंद करो'

Mon, 31 Dec 2018 09:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 31 Dec 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde trolled called Dipika Kakar Makkhi on social media
dipika shilpa - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' की विनर दीपिका कक्कड़ को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, कुछ सेलिब्रिटी उन्हें कोस भी रहे हैं। इन्हीं में एक नाम है  'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे का। शिल्पा शिंदे ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। दीपिका के जीतते ही शिल्पा शिंदे ने एक के बाद एक ट्वीट किए। उन टवीट्स को लेकर शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।

Shilpa Shinde trolled called Dipika Kakar Makkhi on social media
shilpa shinde - फोटो : File Photo

एक यूजर ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि दीपिका केवल श्रीसंथ के साथ से जीत पाईं। शिल्पा जी, इस हिसाब से तो आप भी पूरे सीजन में बस विकास गुप्ता के पीछे पड़ी रहीं और कोई तो कंटेंट नहीं था आपके लिए। एक और ने लिखा कि आपके टाइम पर भी ऐसा ही था, जीती थीं आप, लेकिन हिना के व्यू ज्यादा आते थे। विजेता होने के नाते आपको उतने इंटरव्यू करने को नहीं मिले।

 
Shilpa Shinde trolled called Dipika Kakar Makkhi on social media
Shilpa Shinde - फोटो : File Photo

एक यूजर लिखते हैं कि Angur hath nahi aye to angur khatte तो वहीं, एक अन्य लिखते हैं कि तुम्हे क्या मिला शिल्पा शिंदे, हम जैसे लोग भी तुम्हारे फैन थे, लेकिन तुम्हारी चीप हरकतों के कारण तुम हमें गंवा बैठे। खाया पीया कुछ नहीं, बर्तन तोड़ा 4 आना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde trolled called Dipika Kakar Makkhi on social media
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter

शिल्पा शिंदे ने ट्वीट किया - 'आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।' 



 







 
विज्ञापन
Shilpa Shinde trolled called Dipika Kakar Makkhi on social media
shilpa shinde - फोटो : File Photo

शिल्पा यही नहीं रुकीं उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया - 'दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी कोई बात नहीं। खिलौना पकड़ा दिया।' शो के दौरान भी जब शिल्पा शिंदे घरवालों से मिलने आई थीं तो उन्होंने श्रीसंथ को सपोर्ट किया था। दीपिका कक्कड़ के शो जीतने के बाद शिल्पा लगातार ट्वीट करके दीपिका पर निशाना साध रही हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed