फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में पैसों की तंगी ने ली इन टीवी स्टार्स की जान, क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री ने फैंस के लिए छोड़ा दर्द भरा संदेश

Wed, 27 May 2020 09:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Television actors Commit suicide due to financial crisis Over Coronavirus Lockdown
मनमीत, प्रेक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान पैदा हुआ मानसिक तनाव अब तक कई टीवी स्टार्स की जान ले चुका है। काम की तलाश में अपना घर छोड़ मुंबई गए इन सितारों ने मौत को बड़ी ही आसानी से गले लगा लिया। घर पर रहते हुए भी इन्हें लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी की समस्या सता रही थी और आखिरकार इन लोगों ने आत्महत्या करना ही बेहतर समझा। हाल फिलहाल में कुछ स्टार्स अपनी जान गवा चुके हैं, एक नजर उन्हीं सितारों पर...

Television actors Commit suicide due to financial crisis Over Coronavirus Lockdown
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनमीत ग्रेवाल
अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस्ड होकर आत्महत्या कर ली थी। 32 वर्षीय अभिनेता पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे और इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा तंग बना दिया था। परेशान होकर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके ऊपर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था और वह अपने दोस्तों से भी मदद मांगने में हिचकिचा रहे थे।

 
Television actors Commit suicide due to financial crisis Over Coronavirus Lockdown
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेक्षा मेहता
लॉकडाउन के दौरान पैदा हुआ मानसिक तनाव संघर्षशील टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता की जान भी ले चुका है। प्रेक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई से जाने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर रहते हुए भी उन्हें लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी की समस्या सता रही थी और आखिरकार उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था जिसमें लिखा है, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'। क्राइम पेट्रोल के अलावा प्रेक्षा 'मेरी दुर्गा' और 'लाल इश्क' में भी काम कर चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television actors Commit suicide due to financial crisis Over Coronavirus Lockdown
सेजल शर्मा - फोटो : Instagram

सेजल शर्मा
इस साल जनवरी महीने में टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी सुसाइड कर लिया था। सेजल शर्मा के घर से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें निजी कारणों से खुदकुशी करने की बात लिखी थी। बताया गया कि वो डिप्रेशन में थीं। सेजल शर्मा स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में आखिरी बार नजर आईं थीं। उन्होंने सीरियल में सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था। हालांकि ये घटना लॉकडाउन के पहले की है।

विज्ञापन
Television actors Commit suicide due to financial crisis Over Coronavirus Lockdown
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन में सीरियल्स की शूटिंग बंद है इस वजह से कई टीवी एक्टर्स तनाव से गुजर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ये एक्टर्स पहले से ही काफी आर्थिक परेशानियां झेल रहे थे। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान उनकी ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed