{"_id":"60784ce08ebc3edc076e1c78","slug":"tarak-mehta-ka-ooltah-chasmah-4-people-tested-covid-positive-producer-talked-about-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: शो के चार लोगों को हुआ कोरोना, शूटिंग को लेकर निर्माता ने कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: शो के चार लोगों को हुआ कोरोना, शूटिंग को लेकर निर्माता ने कही ये बात
कोरोना की लहर एक बार फिर देश में तेजी से उठ रही है और पिछले साल की तरह मनोरंजन जगत एक बार फिर इसकी चपेट में आ गया है। आए दिन सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता मंदार चंदवाडकर कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं अब शो के सेट पर 110 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिसमें 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : instagram: amitbhattmkoc
इस मामले को लेकर निर्माता असीत मोदी ने शूटिंग बंद होने पर बाहर जाकर शूट करने और सेट पर 4 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने पर बातें कीं। दरअसल महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से 15 दिनों के लिए सभी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में कई निर्माता-निर्देशक मुंबई से बाहर जाकर शूट के बारे में सोच रहे हैं।
3 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में असीत मोदी ने बताया कि, 'शूट के लिए बाहर जाने के बारे में हमने नहीं सोचा था क्योंकि 3-4 दिन पहले जो गाइडलाइन्स आई थी उससे ये नहीं लग रहा था कि शूटिंग रुकेगी। उस गाइलाइन्स के मुताबिक हमें सेट पर सबके RT PCR टेस्ट लेने थे तो हमने सभी लोगों के टेस्ट ले लिए और हमारे यहां 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गएं। हालांकि उन्हें हमने पहले ही होम क्वारंटीन कर दिया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे असित ने कहा कि, 'टेस्ट लेते वक्त हमें उनमें कुछ लक्षण दिखाई दिए थे। हमने 9 अप्रैल को सबका टेस्ट किया जिसमें 4 पॉजिटिव पाए गए थे। अभी उनमें से कुछ कलाकार और कुछ प्रोडक्शन के लोग हैं। सेट पर बाकी सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे भी हम सेट पर शूटिंग के दौरान सेफ्टी रख रहे थे। जिसकी भी तबीयत खराब लग रही थी उसे हम सेट पर आने से मना कर देते थे। मुख्य कलाकारो में कोई भी पॉजिटिव नही है और सभी होम क्वारंटीन है'।
विज्ञापन
5 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग पर रोक लगने के लेकर असित मोदी ने कहा कि, 'पहले गाइडलाइन्स थी कि सबको RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव होने पर शूट की अनुमति थी लेकिन अब 15 दिनों के लिए शूट बंद हो गया। हमने सोचा था कि अनुमति मिलेगी तो शूट कर लेंगे, लेकिन मैं सरकार से पूरी तरह सहमत हूं। सेफ्टी सबसे पहले हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।