{"_id":"60781a738ebc3e8d2c63283e","slug":"rupali-ganguly-reveals-she-had-problem-in-concieving-due-to-thyroid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गंभीर बीमारी की वजह से रुपाली गांगुली के लिए बच्चा पैदा करना हो गया था मुश्किल, बेटे को बताया चमत्कार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस गंभीर बीमारी की वजह से रुपाली गांगुली के लिए बच्चा पैदा करना हो गया था मुश्किल, बेटे को बताया चमत्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपने सुपरहिट सीरियल अनुपमां को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। हाल ही में रुपाली का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है जिसके बाद अभिनेत्री ने एक तस्वीर भी साझा की थी। दर्शकों को भी रुपाली से जुड़ी हर खबर में दिलचस्पी रहती है आखिरकार वो अनुपमां के किरदार में सभी के दिलों में जगह जो बना चुकी हैं। इसी बीच रुपाली गांगुली ने अपने जीवन से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है जो इन दिनों खूब चर्चा में है।
2 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान रुपाली ने कई सवालों के जवाब दिए हैं और कई खुलासे भी किए हैं। इसी दौरान रुपाली ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। डॉक्टरों के कई चक्कर लगाने के बाद उनका बेटा उन्हें मिला था जिसे वो किसी चमत्कार से कम नहीं मानती हैं।
3 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
रुपाली आगे बताती हैं कि मां बनना उनकी जिंदगी की खास 'महत्वाकांक्षा' थी लेकिन स्वास्थ्य के चलते उनके लिए प्रेग्नेंट होना आसान नहीं था। उनका मानना है कि उनका बेटा रुद्रांश उसके लिए एक चमत्कार है। वो आगे कहती हैं ‘मुझे थायराइड की बहुत बड़ी समस्या थी जिससे फर्टिलिटी में गिरावट आ गई थी। कई समस्याएं थीं लेकिन फिर भी मैंने बहुत से डॉक्टरों को दिखाया। तब जाकर कहीं मैं मेरे को जन्म दे पाई।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : instagram/rupaliganguly
इसके अलावा भी रुपाली ने कई सवालों के जवाब दिए। पिछले कुछ साल टीवी से दूर रहने के सवाल पर रुपाली कहती हैं कि ‘मेरा उद्देश्य शादी करना और बच्चा पैदा करना था और आखिरकार मैं मां बन गई थी और उसके बाद मुझे जिंदगी में कुछ नहीं चाहिए था।‘ उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था कि वह अभिनय से गायब थीं और यदि अनुपमा सीरियल में काम करने का मौका नहीं मिलता तो वह और भी लंबा ब्रेक ले लेतीं।
विज्ञापन
5 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2013 में रुपाली ने बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा के साथ शादी की थी और 2015 में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ था। बात रुपाली के करियर की करें तो उन्होंने सात साल की उम्र में 1985 में फिल्म ‘साहेब’ में काम किया था। साल 2000 में उन्होंने सीरियल ‘सुकन्या’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘संजीवनी’, ‘भाभी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘परवरिश’ में भी काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।