फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर पहुंची नई दयाबेन, जेठालाल भी देखकर रह गए हैरान

Fri, 30 Oct 2020 01:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 30 Oct 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast On The Sets Of Indias Best Dancer See Here New Daya Ben
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर आने वाले इस शो के सभी किरदारों को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में इस शो की पूरी स्टारकास्ट 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो के सेट पर पहुंची थी लेकिन यहां तो कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। इस शो के दौरान दर्शकों को देखने को मिली हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की नयी 'दयाबेन'।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast On The Sets Of Indias Best Dancer See Here New Daya Ben
दिशा वकानी - फोटो : File Photo

धारावाहिक तारक 'मेहता का उल्टा चश्मा' में शुरुआत से ही अभिनेत्री दिशा वकानी दयाबेन का किरदार निभाती थीं। इस किरदार को दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिला। लेकिन पिछले तीन सालों से दिशा इस धारावाहिक से दूर हैं। उनके फैंस भी उन्हें इस शो में खूब मिस करते हैं। वहीं बीच में कुछ दिन पहले खबरें ऐसी थीं कि दिशा की जगह मेकर्स किसी और को कास्ट करने का सोच रहे हैं। यह बात अब सच होती हुई भी साबित हो रही है।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast On The Sets Of Indias Best Dancer See Here New Daya Ben
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने इंडियाज बेस्ट डांसर में शिरकत की। इसका प्रोमो सोनी टीवी के ऑफिशियल पेज पर रिलीज किया गया। जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरा कास्ट के साथ ही नई दयाबेन भी नजर आईं। हुआ यूं कि शो की एक कंटेस्टेंट रुतुजा झुनककर यहां दयाबेन बनकर सभी के सामने आईं और डांस परफॉर्म किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Daya bhabhi bann kar jab #RutujaTheBest ne lagayi ‘Ae Haalo’ ki pukaar, jhoom uthe Tappu ke papa aur #TaarakMehtaKaOoltahChashmah ka pura parivaar! Tune in to #IBDxTMKOC special, this Sat-Sun at 8 pm, on Sony TV. #IndiasBestDancer @rutuja.junnarkar @ashish_patil2501_official @terence_here @geeta_kapurofficial @malaikaaroraofficial @bharti.laughterqueen @haarshlimbachiyaa30 @maakasamdilipjoshi @mmoonstar @realmandarchandwadkar @amitbhattmkoc @lodha_shailesh @jsonalika @tan_mahashabde @shyampathakpopu @jennifer_mistry_bansiwal @sunayanaf @raj_anadkat @samayshah_5 @ballusuri @palaksidhwani @mayur_vakani @nirmalsoni1 @hasmukhi @priyaahujarajda @iamazharshaikh @kushahh_ @officialsharadsankla19 @tanmayvekaria @jatin.bajaj @officialasitkumarrmodi @tarrakmehtakaooltachashma @taarakmehtakaooltahchashmahnfp

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast On The Sets Of Indias Best Dancer See Here New Daya Ben
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

रुतुजा ने दया भाभी की आवाज में 'ए हालो' किया, तो मेकर असित मोदी काफी इंप्रेस दिखे। नई दया को देख असित बोलते हैं, 'हमारे शो में दे दीजिए ये दया भाभी को।' इसके बाद रुतुजा दया भाभी की स्टाइल में जेठालाल को 'टप्पू के पापा' कहकर बुलाती हैं। यह सुन वहां मौजूद सभी लोग जमकर हंसने लगते हैं। इसके बाद रुतुजा और जेठालाल भी साथ में डांस करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast On The Sets Of Indias Best Dancer See Here New Daya Ben
दिशा वकानी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। ये शो करीब 12 सालों से सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है। शो में दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी निभाया करती थीं। लेकिन तीन साल पहले दिशा ने बेटी को जन्म दिया तभी से वो इस शो में नजर नहीं आईं। लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत मिस करते हैं और उनकी शो में वापसी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें: तापसी पन्नू ने खत्म की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed