{"_id":"60951489be016340b842e2b4","slug":"tannaz-irani-gets-replaced-in-apna-time-bhi-aayega-without-notification-actress-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शो से बाहर: 'अपना टाइम भी आएगा' की ‘महारानी’ को लगा झटका, बिना बताए धारावाहिक से निकाला गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शो से बाहर: 'अपना टाइम भी आएगा' की ‘महारानी’ को लगा झटका, बिना बताए धारावाहिक से निकाला गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 07 May 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : Insatagram- @tannazirani_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना का बुरा प्रभाव मनोरंजन जगत पर भी पड़ रहा है। कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है तो वहीं, कुछ की शूटिंग मुंबई की जगह अब गोवा में हो रही है। इसे देखते हुए 'अपना टाइम भी आएगा' शो की शूटिंग गोवा में चल रही है। इस बदलाव के कारण अभिनेत्री तनाज ईरानी को शो से बाहर होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि तनाज को बिना बताए मेकर्स ने शो से बाहर कर दिया है।
2 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : Insatagram- @tannazirani_
इस खबर को सुनकर तनाज को झटका लगा है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। उन्होंने इस पूरे मामले के बारे में बात की। तनाज ने कहा कि 'जब मुझे पता चला कि मुझे शो से बाहर कर दिया गया है तो मैं हिल गई। शूटिंग के बदलाव को लेकर मैंने एक ही बार प्रोड्यूसर से बात की थी। मैंने तो सिर्फ इतना कहा था कि बिना कुछ जाने मैं इतने लंबे समय के लिए गोवा नहीं जा सकती।'
3 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : Insatagram- @tannazirani_
तनाज ने आगे बताया कि 'मेरे ये सब बोलने के बाद चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई। मुझसे किसी ने कोई बात नहीं की। मुझे कुछ बोलने का मौका भी नहीं दिया गया। एक फोन कॉल ने सबकुछ बदलकर रख दिया। ये समय सही नहीं था ऐसा फैसला लेने के लिए। उन्हें कम पैसे में ज्यादा काम करने वाला कलाकार चाहिए। कोरोना के कारण टीआरपी भी नीचे चली गई है। टीवी इंडस्ट्री में बदलाव लाने के लिए अभी समय लगेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : Insatagram- @tannazirani_
अभिनेत्री ने कहा कि 'हर किसी के अपने नियम होते हैं। सभी के हिसाब से उसका कॉन्ट्रैक्ट सही है। मेरा कॉन्ट्रैक्ट काफी अलग था। मेरा तो कहना है कि सभी बड़े कलाकार को कॉन्ट्रैक्ट लाना चाहिए। ये इंडस्ट्री अलग तरह के कॉन्ट्रैक्ट को हैंडल नहीं कर पा रही है, लेकिन धीरे-धीरे यहां भी बदलाव होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
तनाज ईरानी
- फोटो : Insatagram- @tannazirani_
बता दें कि ये मामला टीवी इंडस्ट्री के लिए पहला नहीं है। इससे पहले भी कई कलाकारों को शो से निकाला गया है। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अमर उपाध्याय के साथ भी ऐसा ही हुआ था। कुछ ऐसा ही 'साथ निभाना साथिया' से जिया मणिक ने भी देखा था। 'अपना टाइम भी आएगा' शो में तनाज महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का किरदार निभा रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।