तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल का एक-एक किरदार लोगों को खूब हंसाता है। यही वजह से कि टीआरपी में ये सीरियल हमेशा बना रहता है। हाल ही में इस सीरियल में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिस बात की उनको कभी उम्मीद नहीं थी।
तारक मेहता की सोनू क्या रियल लाइफ में गोली को कर रही हैं डेट? एक्ट्रेस ने लाइव आकर बताई सच्चाई
दरअसल पलक हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आई थीं। इस दौरान लोगों ने उनसे कई सवाल पूछे। लेकिन इन सब सवालों के बीच एक सवाल ऐसा भी आया जिसे सुनकर पलक चौंक गईं। लाइव के दौरान ही एक यूजर ने पलक से पूछा कि क्या आप कुश शाह यानी शो में डॉक्टर हाथी के बेटे का किरदार निभा रहे गोली को डेट कर रही हैं?
पलक को इस सवाल की कभी उम्मीद नहीं थी। यूजर के इस जवाब पर पलक को थोड़ा गुस्सा भी आया और उन्होंने जवाब दिया- 'पागल हो क्या? कुश मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।'
निधि भानुशाली की जगह आई हैं पलक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार दो बार बदल चुका है। सबसे पहले इस किरदार को झील मेहता ने निभाया था। शो से उनके जाने के बाद निधि भानुशाली ये रोल करने लगीं। उनके रोल को काफी पसंद भी किया जा रहा था। लेकिन बाद में उन्होंने इस शो अलविदा कह दिया और उनकी जगह पलक आईं।
रिपीट टेलीकास्ट से हो रहा है गुजारा
लॉकडाउन की वजह से इस समय सभी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बंद है। इस वजह से इन दिनों टीवी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने ऐपिसोड ही दिखाए जा रहे हैं।
सुरेंद्र पाल के किलविष बनने से खुश नहीं थे मुकेश खन्ना, इस वजह से मजबूरी में देना पड़ा था रोल