मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक के मालिक जेठालाल को तो आप बखूबी जानते होंगे। जी हां, वही जो अपने किरदार से लोगों के चेहरे पर हंसी ला देते हैं। जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ टीवी की दुनिया में अपना नाम शीर्ष पर पहुंचाया है बल्कि फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनके जेठालाल के किरदार से लोगों को इतना प्यार है कि अगर वो एक दिन भी शो में ना दिखे तो दर्शक सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा देते हैं।
बता दें कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। लेकिन उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा आया था जब उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था। जेठालाल यानी दिलीप जोशी न सिर्फ इस सीरीयल में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखा रहे हैं बल्कि वह कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।
2 of 5
दिलीप जोशी
- फोटो : Twitter
हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'जिस वक्त ये शो शुरू हुआ था हमारी पूरी टीम के मन में एक ही बात का ख्याल आता था कि पहले से ही टीवी पर बहुत सारे सास-बहू, घर की लड़ाइयों वाले निगेटिव शो आ रहे हैं। ऐसे में हम लोगों जब लोगों की ड्राइंग रूम तक पहुंच रहे हैं तेा हमारा पूरा ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि क्यों न हम सोसाइटी को कोई पॉजिटिव मैसेज दें।'
3 of 5
दिलीप जोशी
- फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal
दिलीप जोशी ने बताया, 'जब उन्हें असित मोदी ने बताया कि वह एक शो बना रहे हैं तो ये सुनकर मैं काफी एक्साइटेड हुआ। वहीं मुझे पहले ही असित ने जेठालाल और चंपकलाल के किरदार में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। फिर मेंन न दोनों ही रोल के लिए माना कर दिया। '
4 of 5
दिलीप जोशी
- फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal
'क्योंकि असल में कैरिकेचर वाला जेठालाल काफी दुबला-पतला और चारली मूछ रखने वाला था और मैं वाकई में वैसा बिल्कु नहीं दिखता था। फिर भी मैंने कहा कि जेठालाल का किरदार करने की कोशिश कर सकता हूं।' उन्होंने बताया, 'ये इतनी इंसेक्योर लाइन है, हां ऐसा बिल्कुल नहीं कि आज आप हिट हैं तो आगे ही होंगे। जेठालाल का किरदार मिलने से पहले तक, मेरे पास एक से डेढ़ साल कोई काम नहीं था।
5 of 5
दिलीप जोशी
- फोटो : facebook/Dilip joshi jethalal
अभिनेता आगे कहते हैं, मैं जिस सीरियल में काम कर रहा था वो बंद हो गया था और प्ले भी खत्म हो गया था। ऐसे में मेरे पास डेढ़ साल तक बिल्कुल भी काम नहीं था। वो पीरियड मेरे लिए बहुत स्ट्रगल का था। उस वक्त मुझे सच में समझ नहीं आ रहा था कि मैं अब इस उम्र में कौन सी नई लाइन पकड़ूं। लेकिन भगवान की कृपा से ये सीरियल मिल गया।'