{"_id":"5ff040168ebc3e3d93034f06","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-komal-bhabhi-actress-ambika-ranjankar-gives-a-befitting-reply-to-troller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डॉक्टर हाथी' की पत्नी की तस्वीर देख यूजर ने लिखी ऐसी बात, 'कोमल भाभी' ने एक जवाब से कर दी बोलती बंद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'डॉक्टर हाथी' की पत्नी की तस्वीर देख यूजर ने लिखी ऐसी बात, 'कोमल भाभी' ने एक जवाब से कर दी बोलती बंद
टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस धारावाहिक में हर एक किरदार की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इन्हीं किरदारों में एक किरदार है डॉक्टर हाथी की पत्नी कोमल हाथी का। इस किरदार को अबिनेत्री अंबिका रंजनकर निभाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
अंबिका रंजनकर
- फोटो : instagram/hasmukhi
हाल ही में अंबिका सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह है एक ट्रोलर। दरअसल एक ट्रोलर ने अंबिका की तस्वीर पर बेहद भद्दा कमेंट किया। लेकिन अंबिका ने भी संजीदगी से इस ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। अब अंबिका का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 5
अंबिका रंजनकर
- फोटो : Instagram: @hasmukhi
दरअसल अंबिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर लगाई थी। इस तस्वीर पर एक ट्रोलर ने भद्दा सा कमेंट कर उनके इनबॉक्स में भेजा। जिसका स्क्रीनशॉट अंबिका ने शेयर किया है। इस तस्वीर पर ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जा डूब के मर जा चुल्लू भर पानी में'। इस मैसेज का स्क्रीन शॉट श्यर करते हुए अंबिका ने भी इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंबिका रंजनकर
- फोटो : Instagram: @hasmukhi
अंबिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें नए साल की शुभकामनाओं के साथ तुम्हारे लिए जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। किसी को साल के पहले ही दिन इतनी कड़वाहट के साथ विश करना। मैं सिर्फ कल्पना ही कर सकती हूं कि तुम कितने दर्द में होगे। मैं आशा करती हूं कि तुम्हारे दोस्त ये पोस्ट ना देखें'। इस पोस्ट के जरिए अंबिका ने ट्रोलिंग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।
इस पोस्ट के साथ अंबिका ने #speakupwhentrolled #stoptrolling जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे ट्रोलिंग के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।