फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान से मारने की धमकी पर बोले 'तारक मेहता' के 'गोगी', बताया उस रात की घटना का पूरा सच

Sun, 01 Nov 2020 08:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 01 Nov 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah told truth about Life Threat
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता समय शाह के लेकर ऐसी खबरें थीं कि कुछ लड़कों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये घटना 27 अक्तूबर को हुई थी। अब समय खुद सामने आए हैं और उन्होंने इस घटना की पूरी सच्चाई बताई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah told truth about Life Threat
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

समय शाह ने ट्वीट कर घटना को लेकर पूरा सच बताया है। समय ने लिखा, 'कई समाचार चैनलों में ऐसी अफवाहें हैं कि मुझे 15 दिनों से धमकी दी जा रही है, लेकिन यह सच नहीं है, यह लॉकडाउन से पहले की घटना थी, जहां एक बाइक सवार ने मुझे गाली दी और भाग गया। दूसरी बार वे मेरी मां को गाली देकर भाग गए।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah told truth about Life Threat
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

समय शाह ने आगे लिखा, 'और यह तीसरी बार था जहां उन्होंने मुझे गाली दी लेकिन इस बार वे भागे नहीं बल्कि बकबास करने लगे। पहली बार उन्होंने मुझे धमकी दी। लेकिन आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah told truth about Life Threat
सीसीटीवी फुटेज की एक तस्वीर - फोटो : instagram/samayshah_5

बता दें कि समय ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर साझा की थी जिसमें एक बदमाश नजर आ रहा था। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah told truth about Life Threat
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

समय शाह ने लिखा था- ‘दो दिन पहले यह आदमी मेरी बिल्डिंग में आया और बिना किसी कारण के वह मुझे गालियां देने लगा। मुझे नहीं पता वह कौन है। मुझे गालियां देने के पीछे उसकी क्या वजह है? उसने मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार देगा। जो लोग भी मुझसे प्यार करते हैं मैं उनके साथ यह जानकारी साझा कर रहा हूं।‘

विवेक अग्निहोत्री ने KBC पर उठाए सवाल, कहा- 'शो को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed