{"_id":"5f41e9676676af4449195197","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-actor-jetha-lal-aka-dilip-joshi-ganesh-chaturthi-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जेठालाल' के घर आए 'गणपति बप्पा', तस्वीर साझा कर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर ने मांगी ये दुआ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'जेठालाल' के घर आए 'गणपति बप्पा', तस्वीर साझा कर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर ने मांगी ये दुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेठालाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' को दर्शकों का ढेर सारा प्याल मिलता है। इस शो को बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। वैसे तो यह सीरियल दयाबेन उर्फ दिशा वकानी और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की कॉमिक केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हर एक किरदार अपने आप में खास है। शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं।
2 of 5
गणपति बप्पा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गणेश चतुर्थी के मौके पर 'जेठालाल' (Jetha Lal)भी अपने घर में गणपति लेकर आए और उनकी पूजा की। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणेश जी की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi) on
3 of 5
जेठालाल
इस तस्वीरों को साझा करते हुए दिलीप ने लिखा- 'Pranamya Shirsa Devam Gauri Putram Vinayakam, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं! उम्मीद करता हूं सभी इस साल घर पर सुरक्षा के साथ सेलिब्रेशन करेंगे और महामारी भगाने में गणपति बप्पा की मदद करेंगे!'। दिलीप जोशी द्वारा साझा की गईं इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बात करें शो की तो खबर है कि इसमें अंजलि तारक मेहता का किरदार निबाने वालीं नेहा मेहता ने 12 साल बाद इस शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। वहीं 'रोशन सिंह सोढ़ी' के किरदार को निभाने वाले गुरचरण सिंह भी अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि इन एक्टर्स की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाले शोज में से एक है। इस शो के अबतक करीब 2,967 से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी ने दयाबेन का किरदार निभाया और उनकी गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया। वहीं जेठालाल के फैंस की भी कमी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।