फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइव टीवी शो में स्वामी ओम के साथ मारपीट, महिला को कही गंदी बातें

Sat, 14 Jan 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
swami om goes violent on live tv show

'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम के साथ एक न्यूज चैनल के लाइव शो के दौरान वहां बैठे दर्शकों ने जमकर हाथापाई की। खुद चैनल ने इसका वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्वामी ओम ने ऑडियंस में बैठी एक महिला के साथ बहस की और उसे अपशब्द कहे। 

लाइव टीवी शो में स्वामी ओम के साथ मारपीट, महिला को कही गंदी बातें

swami om goes violent on live tv show

सिर्फ इतना ही नहीं स्वामी ओम ने महिला और उसके पूरे खानदान को बहस में घसीटा। हालांकि शोर ज्यादा होने के कारण आवाजें साफ सुनाई नहीं दे रही थीं। चैनल की एंकर ने स्वामी से कहा कि वो उनके शो पर एक महिला से इस तरह बात नहीं कर सकते।

लाइव टीवी शो में स्वामी ओम के साथ मारपीट, महिला को कही गंदी बातें

swami om goes violent on live tv show

इसी बीच स्वामी ओम के पास बैठा उनका समर्थक उठता है और महिला को धमकाता है। शो में आए संत समिति के कुछ सदस्यों को ओम के समर्थक का बर्ताव पसंद नहीं आता। तभी उनमें से एक संत उठता है और उस समर्थक की पिटाई शुरू कर देता है। देखते ही देखते सभी संत और ऑडियंस में बैठे लोग स्टेज पर पहुंचकर ओम और उसके समर्थक से भिड़ जाते हैं। सभी लोगों के बीच जमकर हाथापाई हो जाती है। पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव टीवी शो में स्वामी ओम के साथ मारपीट, महिला को कही गंदी बातें

swami om goes violent on live tv show

इससे पहले भी एक चैनल पर जब एंकर स्वामी ओम से सवाल-जवाब कर रहा था तब गुस्से में आकर उन्होंने उसके मुंह पर पानी फेंक दिया था। बाद में रोने लगे और बोले कि 'बिग बॉस' में उनके साथ अन्याय हो रहा था और बाहर आने के बाद भी उनके साथ लोग बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन

लाइव टीवी शो में स्वामी ओम के साथ मारपीट, महिला को कही गंदी बातें

swami om goes violent on live tv show

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह वीजे बाणी और रोहन मेहरा पर यूरिन फेंकने के बाद स्वामी ओम को 'बिग बॉस' के घर से निकाल दिया गया था। घर से बाहर आने के बाद स्वामी ओम ने सलमान खान पर अपना गुस्सा निकाला था। उन्होंने सलमान खान को आईएसआई का एजेंट कहा था। यहां तक की सलमान खान को थप्पड़ मारने का भी दावा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed