फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा ने किया अफवाहों को खारिज

Sun, 09 Apr 2017 07:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sun, 09 Apr 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
Swami Om and Priyanka Jagga dating to be a part of Nach Baliye ? Priyanka Jagga denies
स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा
बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ये दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। स्वामी ओम ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान इस खबर को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनके और प्रियंका के बीच वैसा ही रिश्ता है जैसा जनक और जानकी के बीच था। वह तो उनकी बेटी समान हैं।
Swami Om and Priyanka Jagga dating to be a part of Nach Baliye ? Priyanka Jagga denies
स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा
दूसरी ओर प्रियंका जग्गा ने भी खबरों को बकवास बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वह तो शादीशुदा हैं और इस प्रकार की बातों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गॉसिप छापने वाली वेबसाइटें बेहद गिरी हुई हरकत करते हुए ऐसी सामग्री प्रकाशित कर रही हैं।
Swami Om and Priyanka Jagga dating to be a part of Nach Baliye ? Priyanka Jagga denies
स्वामी ओम
गौरतलब है कि शुक्रवार को एक एंटरटेनमेंट साइट ने दोनों के बारे में विवादित खबर पोस्ट की थी। इसके बाद विभिन्न साइटों पर स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा के बारे में खबरें चलती रहीं। देखते ही देखते ये खबर इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Om and Priyanka Jagga dating to be a part of Nach Baliye ? Priyanka Jagga denies
प्रियंका जग्गा - फोटो : Twitter
इस खबर के बारे में जैसे ही स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा को पता चला तो उन्होंने न केवल खबर पर आपत्ति जताई बल्कि मीडिया पर जमकर भड़ास भी निकाली। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी खबरों का प्रकाशन जारी रहा तो वह कड़ी कानूनी कार्रवाही करेंगे।
विज्ञापन
Swami Om and Priyanka Jagga dating to be a part of Nach Baliye ? Priyanka Jagga denies
प्रियंका जग्गा
प्रियंका और स्वामी ओम 'बिग बॉस' के दसवें सीजन में दिखाई दिए थे। इस सीजन में सेलेब्रिटिज के अलावा आम शख्सियत भी शामिल हुई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed