फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लक्ष्मण' सुनील लहरी को याद आए पुराने दिन, रामायण के स्टेज शो की तस्वीरें की साझा

Fri, 23 Oct 2020 12:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 23 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Sunil Lahri Aka Laxman Recalls Old Days When Team Performs Ramayan On The Stage In London and Leicester
रामायण स्टेज शो - फोटो : Twitter: @sunillahri

रामानंद सागर की रामायण का लॉकडाउन के दौरान टीवी पर दोबारा प्रसारण किया गया था। इसके बाद से ही इसके सभी किरदारों को दर्शकों का एक बार फिर से प्यार मिला। लोगों का प्यार देख रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले तीनों कलाकार अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए। ऐसे में सभी रामायण से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।

Sunil Lahri Aka Laxman Recalls Old Days When Team Performs Ramayan On The Stage In London and Leicester
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर रामायण से जुड़ी कई यादों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब एक बार फिर से सुनील ने रामायण के स्टेज शो की तस्वीरों को साझा करते हुए लंदन के उन दिनों को याद किया है।

Sunil Lahri Aka Laxman Recalls Old Days When Team Performs Ramayan On The Stage In London and Leicester
रामायण स्टेज शो - फोटो : Twitter: @sunillahri

सुनील ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल स्टेज पर रामायण परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुनील ने लिखा, 'कुछ पुरानी यादें सितंबर 1991 की। रामायण का स्टेज शो लंदन और लिसेस्टर में। बहुत अच्छा शो था, बहुत अच्छा परफॉर्मंस, दर्शकों से भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला।' इसके साथ ही उन्होंने ऑर्गेनाइजर पंकज का धन्यवाद भी किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Lahri Aka Laxman Recalls Old Days When Team Performs Ramayan On The Stage In London and Leicester
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

बता दें कि सुनील इससे पहले भी रामायण से जुड़े कई किस्से साझा कर चुके हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ इसकी शूटिंग से जुड़ी कई बातें और मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। सिर्फ सुनील ही नहीं बल्कि दीपिका भी अक्सर शूटिंग के दौरान के पुराने दिनों को याद करती रहती हैं।

विज्ञापन
Sunil Lahri Aka Laxman Recalls Old Days When Team Performs Ramayan On The Stage In London and Leicester
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सुनील लहरी कुछ वक्त पहले सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में रामायण की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। दोबारा पर्दे पर वापसी करने के सवाल पर सुनील ने इस दौरान कहा था कि अगर कोई अच्छा काम उन्हें मिलता है तो वो जरूर इस बारे में सोचेंगे।

पढ़ें: ट्रोलिंग का नहीं पड़ा सलमान की लोकप्रियता पर असर, आईपीएल को पीछे छोड़ ये फिल्म बनी अव्वल नंबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed