फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: बेघर होते ही सिद्धार्थ शुक्ला ने कसा हिना- गौहर पर तंज, इशारों-इशारों में कही ये बात

Fri, 23 Oct 2020 09:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 23 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Cryptic Post On Hina Khan and Gauhar Khan After Exit From BB House
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, हिना खान - फोटो : बिग बॉस

टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस लोगों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के साथ ही कुछ सीनियर्स भी नजर आए। ऐसा पहली बार ही शो में देखने को मिला है। इन सीनियर्स में हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला शामिल थे। हालांकि अब ये सीनियर्स शो से बाहर आ गए हैं। लेकिन शो से बाहर आते ही एक- दूसरे पर तंज का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है।

Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Cryptic Post On Hina Khan and Gauhar Khan After Exit From BB House
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram: sidhearts_fc

हिना, गौहर और सिद्धार्थ तीनों को शो में खूब पसंद किया गया। तीनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी रही जिससे इन्होंने दर्शकों का दिल जीता। हालांकि बिग बॉस में कुछ ही दिन के अंदर उनके बीच कई बार झगड़े और बहसबाजी भी हुई। लेकिन अंत में जो तीनों के बीच घमासान हुआ, उसे लगता है सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक भूल नहीं पाए हैं, तभी तो उन्होंने इशारों- इशारों में ही सही लेकिन हिना और गौहर पर तंज कस दिया।

Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Cryptic Post On Hina Khan and Gauhar Khan After Exit From BB House
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

दरअसल बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अपने साथ ईमानदार होना बेहद जरूरी है। लॉजिकल होना जरूरी है। लॉयल होना जरूरी है। वरना तुम कैसे आईने में खुद का सामना करोगे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने #BeTrueToYourself #WeAreWithSidharthShukla #TeamSidharthShukla, इन हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Cryptic Post On Hina Khan and Gauhar Khan After Exit From BB House
सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान - फोटो : बिग बॉस

हालांकि अपने इस ट्वीट में सिद्धार्थ ने किसी का नाम नहीं लिखा है। लेकिन इसे देखकर यही कहा जा रहा है कि ये ट्वीट उन्होंने गौहर और हिना को तंज कसने के लिहाज से ही किया है। वहीं उनके इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी इस ट्वीट पर की जा रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Cryptic Post On Hina Khan and Gauhar Khan After Exit From BB House
सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान - फोटो : instagram: biggboss__update

गौरतलब है कि बिग बॉस ने कंफर्म होने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया था। जिसमें सभी घरवालों को तीनों सीनियर्स की टीम में शामिल होना था। टीम सिद्धार्थ ये टास्क हार गई। हिना और गौहर खान ने सिद्धार्थ की टीम पर चीटिंग का आरोप लगाया। रिजल्ट को लेकर हिना-गौहर की सिद्धार्थ से खूब बहसबाजी हुई, लेकिन किसी फैसले पर जब वे नहीं पहुंचे, तब आपसी सहमति को छोड़ बहुमत से फैसला लिया गया।

पढ़ें: जसपाल भट्टी के शो को 10 एपिसोड बाद करा दिया था बंद, मौत के बाद भी लोगों को दी सीख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed