एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर की रसोई से दही लेकर भागता बंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुनील अपने जबरदस्त कॉमिक और सीरियस रोल के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। सुनील ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
2 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
दरअसल, सुनील ग्रोवर की रसोई में एक बंदर आ गया है जो दही उठाकर भाग निकला। इस मजेदार किस्से की वीडियो सुनील ने अपने फैंस के साथ साझा की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो के साथ सुनील ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि बंदर दही ले गया।
सुनील ग्रोवर की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील की रसोई में खिड़की से एक बंदर आ जाता है और दही का डिब्बा लेकर तुंरत भाग जाता है। वहीं सामने खड़े हुए सुनील हंसते रह जाते हैं और बोलते हैं अरे दही ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बीते कुछ वक्त में इस तरह के कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में सुनील कभी ढाबे पर दाल मखनी बनाते तो कभी ठेले पर छोले कुल्चे बेचते नजर आए। दाल मखनी बनाते हुए जो वीडियो सुनील ने शेयर किया था उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सर्दी के दिनों में ये मेरा ड्रीम प्रोफेशन होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करवा रहे हैं। सलमान सुनील के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो चाहते हैं कि सुनील शो में वापसी करें। द कपिल शर्मा शो की वापसी जुलाई में होगी और माना जा रहा है कि इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।