{"_id":"6043d02a8ebc3ec899796f6d","slug":"rubina-dilaik-trolled-for-not-responding-to-paprazzi-users-said-she-is-showing-attitude-after-winning-bigg-boss-14-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक को हो गया है घमंड? वीडियो देख यूजर्स कर रहे ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक को हो गया है घमंड? वीडियो देख यूजर्स कर रहे ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
Link Copied
छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' का खिताब अपने नाम करने के बाद बेहद खुश हैं। रुबीना ने बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत जैसे कलाकारों को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया। अब इस जीत के बाद से वो लगातार जश्न मनाती नजर आ रही हैं। अपनी जीत के लिए रुबीना ने कई बार फैंस को धन्यवाद भी किया और लाइव आकर उनसे बात भी की। हालांकि अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रुबीना का व्यवहार देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
दरअसल विरल भियानी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें रुबीना एयरपोर्ट से बाहर जाती दिख रही हैं। उस वक्त पैपराजी रुबीना से कुछ बोलने के कहते हैं, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं। उनके इस प्रतिक्रिया से फैंस काफी नाराज हो गए हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद से रुबीना के अंदर घमंड आ गया है।
वीडियो में दिख रहा है कि पैपराजी कहते हैं, 'रुबीना जी बधाई हो, पहली बार आप एयरपोर्ट पर नजर आईं बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद..रुबीना जी , मैम कुछ बोलिए...मैम नाराज है क्या? पैपराजी लगातार रुबीना से विनती करते हैं कि वो वो कुछ बोलें, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं। अब पैपराजी के प्रति उनका ये व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram/rubinadilaik
इस वीडियो के चलते कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'इसको कहते हैं एटीट्यूड'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'राहुल ही असली विजेता है'। कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा- 'नंबर 1 घमंडी, नाराज नहीं घमंड है'। एक यूजर ने ये तक लिख दिया कि रुबीना को ट्रॉफी जीतने के बाद घमंड आ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य
- फोटो : बिग बॉस 14
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में जब रुबीना और राहुल के बीच बहस हुई थी तो राहुल ने उन्हें घमंडी औरत कहा था। उस वक्त रुबीना ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। वहीं अब इस वीडियो को देखकर फैंस का कहना है कि राहुल बिल्कुल सही थे और रुबीना के अंदर जीत के बाद ज्यादा घमंड आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।