फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ के फैन ने दीपिका को घटिया औरत बता शेयर किया पोस्ट तो एक्ट्रेस ने पुलिस को किया ये ट्वीट

Sun, 06 Jan 2019 01:12 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 06 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Sreesanth fans threatens Dipika Kakar of acid attack after winning Bigg Boss season 12
Sreesanth Dipika - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ का रिश्ता बतौर भाई-बहन काफी मजबूत दिखा। घर के अंदर भले ही इन दोनों के रिश्तों पर सवाल उठे लेकिन घर के बाहर फैंस ने इन दोनों के रिश्ते को काफी पसंद किया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीसंथ के फैंस ने दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी है। 

Sreesanth fans threatens Dipika Kakar of acid attack after winning Bigg Boss season 12
dipika kakar - फोटो : File Photo

दीपिका कक्कड़ के फैंस ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। एसिड अटैक की धमकी श्रीसंथ के फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी। इस ट्वीट में दीपिका कक्कड़ को न केवल मक्खी कहा गया बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दीपिका कक्कड़ के फैन क्लब अकाउंट ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें टैग किया।



 

Sreesanth fans threatens Dipika Kakar of acid attack after winning Bigg Boss season 12
sreesanth - फोटो : File Photo

दीपिका को जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया है वह अपने आपको श्रीसंथ का फैन बता रहा है। श्रीसंथ का फैन बताने वाले इस शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ के शो जीतने के बाद श्रीसंथ के फैंस काफी नाराज हुए थे। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा निकाल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sreesanth fans threatens Dipika Kakar of acid attack after winning Bigg Boss season 12
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter

आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ के शो जीतते ही बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी दीपिका पर निशाना साधा था। शिल्पा ने एक बाद एक ट्वीट किए थे साथ ही उन्हें मक्खी तक कहा था। शिल्पा शिंदे ने ट्वीट किया - 'आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।'



 

विज्ञापन
Sreesanth fans threatens Dipika Kakar of acid attack after winning Bigg Boss season 12
shilpa shinde - फोटो : File Photo

शिल्पा यही नहीं रुकीं उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया - 'दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी कोई बात नहीं। खिलौना पकड़ा दिया।' शो के दौरान भी जब शिल्पा शिंदे घरवालों से मिलने आई थीं तो उन्होंने श्रीसंथ को सपोर्ट किया था। शो खत्म होने के बाद शिल्पा शिंदे श्रीसंथ के साथ पार्टी करते हुए भी दिखाई दी थीं। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed