फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की सेट पर बिगड़ी तबीयत, कई घंटे तक नहीं हुई शूटिंग

Sat, 05 Jan 2019 06:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 05 Jan 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi akka Naira discharged from hospital
Shivangi Joshi - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल कई साल से लोगों का मनोरंजन करता आया है। इस सीरियल में कार्तिक और नायरा का किरदार लोगों को काफी पसंद भी है। टीवी सीरियल की शूटिंग के वक्त नायरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती हो गई। कहा जा रहा है कि शिवांगी को टाइफाइड हो गया है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi akka Naira discharged from hospital
Shivangi Joshi - फोटो : twitter

यह ऐसा पहला वाकया नहीं है कि शूटिंग के दौरान किसी स्टार की तबीयत बिगड़ गई हो। दरअसल, इन स्टार्स को करीब 12 से 14 घंटे शूटिंग करनी पड़ती है जिसकी वजह से अक्सर इस तरह की खबरें सेट से आती रहती हैं। खबरों की मानें तो शिवांगी फिलहाल अस्पताल से वापस आ गई हैं और दोबारा सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi akka Naira discharged from hospital
Shivangi Joshi - फोटो : twitter

कहा जा रहा है कि शिवांगी नहीं चाहती थीं कि सीरियल की शूटिंग उनकी वजह से प्रभावित हो जिसकी वजह से उन्होंने दोबारा शूट करने का फैसला किया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के ट्रैक की बात करें तो नायरा को प्रेग्नेंट दिखाया गया है। प्रेग्नेंसी के साथ-साथ वह पढ़ाई भी कर रही जिसमें उसका साथ कार्तिक दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi akka Naira discharged from hospital
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : File Photo

शो के कुछ प्रोमो भी सामने आ गए हैं जिसमें कार्तिक की दादी पोता होने की डिमांड कर रही हैं जबकि कार्तिक और नायरा के मुताबिक लड़की हो या फिर लड़का दोनों ही ठीक है। इस ट्रैक के जरिए सीरियल में समाज में फैली मानसिकता को दिखाने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Shivangi Joshi akka Naira discharged from hospital
Parul Chauhan wedding - फोटो : File Photo

कुछ दिन पहले नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी पारुल चौहान की शादी में नजर आई थीं। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और आखिरकार आज वह शादी के बंधन में बंध गई। अपने खास दिन पर पारुल ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं चिराग सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे। इन दोनों यह शादी मंदिर में की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed