टीवी शो 'नामकरण' और 'स्पिल्ट्सविला' फेम एक्ट्रेस नलिनी नेगी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी रूममेट रह चुकीं प्रीति राणा और उनकी मां ने उन पर जानलेवा हमला किया है। इसके साथ ही नलिनी ने बताया कि मां-बेटी ने ग्लास से उनके चेहरे पर भी हमला करने की कोशिश कर रहे थे।
2 of 6
नलिनी नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में नलिनी ने बताया कि वो पिछले कुछ सालों से प्रीति के साथ रहती थीं। लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने फ्लैट बदलने की सोची और मुंबई के ही दूसरे इलाके ओशिवारा में फ्लैट ले लिया। इसकी वजह से प्रीति उस फ्लैट में अकेले रह गईं।
3 of 6
नलिनी नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ दिनों बाद प्रीति नलिनी के पास आईं और कहा कि क्या वो कुछ दिन के लिए उनके साथ रह सकती हैं। इस पर नलिनी मान गईं और प्रीति उनके साथ रहने लगी। नलिनी बताती हैं- 'मैंने ये फ्लैट इसलिए लिया था ताकि मैं अपने माता-पिता के साथ रह सकूं और उस वक्त मेरे माता पिता दिल्ली में बहन के पास गए थे तो मैंने प्रीति को वहां रहने दिया।'
4 of 6
नलिनी नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
नलिनी आगे बताती हैं कि मैंने प्रीति को कुछ दिन बाद कहा कि जैसे ही मेरे माता-पिता आएंगे तो तुम्हें घर छोड़ना पड़ेगा। लेकिन एक- दो दिन के बाद ही प्रीति की मां भी उस फ्लैट में रहने आ गईं। लेकिन फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि वो प्रीति की मदद के लिए आई होंगी।
5 of 6
नलिनी नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
नलिनी ने आगे कहा- 'पिछले सप्ताह अचानक वो मुझसे बहस करने लगीं। मैं जिम जा रही थी, लेकिन वो लगातार मुझे गालियां दे रही थीं और भद्दे-भद्दे कमेंट कर रही थीं। मैंने उसे शांत रहने को कहा लेकिन उसने नहीं माना। उसने अपनी बेटी प्रीति को फोन किया और उससे मेरी काफी शिकायत की। वहीं प्रीति ने घर आते ही मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने प्रीति को पूरा मामला बताना शुरू ही किया था दोनों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया।'